P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपर्यटन स्थल “पायली” पर विशेष आवरण एवं विरुपण मुहर का अनावरण

पर्यटन स्थल “पायली” पर विशेष आवरण एवं विरुपण मुहर का अनावरण

भारतीय डाक विभाग की अनूठी पहल

सिवनी/ मनोज नामदेव/ खबर डिजिटल/ भारतीय डाक विभाग द्वारा सिवनी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल “पायली” पर आधारित विशेष आवरण एवं विरुपण मुहर का अनावरण कार्यक्रम शुक्रवार को प्रधान डाकघर सिवनी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक डाकघर बालाघाट संभाग बालाघाट वाय.एल. धनेन्द्र ने की।

इस अवसर पर जारी विशेष आवरण के अग्र भाग में नर्मदा नदी पर स्थित बरगी बांध के जलाशय क्षेत्र का मनोहारी विहंगम दृश्य अंकित किया गया है, जबकि पिछले भाग में पायली पर्यटन स्थल एवं बरगी बांध से संबंधित संक्षिप्त विवरण प्रकाशित किया गया है।

कार्यक्रम में बताया गया कि नर्मदा नदी पर स्थित बरगी बांध का जलाशय क्षेत्र सिवनी जिले के पायली नामक स्थान पर अत्यंत ही आकर्षक प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करता है। यहां स्थित विशाल झील और छोटे-छोटे टापू समुद्र जैसा आभास कराते हैं। ब्रिटिश शासनकाल में निर्मित ऐतिहासिक विश्राम गृह आज भी यहां विद्यमान है, जो इस पर्यटन स्थल की विशेष पहचान है।

Jhabua News: मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में 21 दिसंबर को कांग्रेस का धरना – Khabar Digital

उल्लेखनीय है कि पर्यटन स्थल “पायली” सिवनी जिले का पहला पर्यटन स्थल है, जिस पर पहली बार विशेष आवरण को विरुपण मुहर के माध्यम से जारी किया गया है। यह अवसर जिले के नागरिकों के लिए गौरवपूर्ण रहा। यह विशेष आवरण सीमित संख्या में मुद्रित किया गया है।

कार्यक्रम के बाद यह विशेष आवरण प्रधान डाकघर सिवनी एवं बालाघाट के काउंटर पर विशेष विरुपण मुहर से विरुपण के पश्चात विक्रय हेतु उपलब्ध करा दिया गया है। एक विशेष आवरण का मूल्य डाक टिकट सहित 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

जिला पंचायत CEO ने 5 धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण – Khabar Digital

कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक डाकघर बालाघाट संभागीय कार्यालय जी.आर. चौधरी, प्रभारी सहायक अधीक्षक डाकघर सिवनी दक्षिण उपसंभाग मुकेश सोनी, डाकपाल प्रधान डाकघर सिवनी आर.एन. उपाध्याय, सहायक प्रधान डाकपाल पी.एन. राउत, कार्यालय सहायक सत्येन्द्र इड़पाचे सहित अन्य डाक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट