P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजिला पंचायत CEO ने 5 धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत CEO ने 5 धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के रीवा जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करके उपार्जन की व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। इस क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने जिले के 5 धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने उपार्जन केन्द्र मटियारा, चाकघाट कृषि उपज मण्डी, ढखरा नम्बर दो, अमिलिया, मांगी एवं रायपुर सोनौरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एसडीएम त्योंथर पीएस त्रिपाठी तथा अन्य अधिकारी उनके साथ रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने खरीदी केन्द्र में किसानों से उपार्जन के संबंध में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Jhabua News: मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में 21 दिसंबर को कांग्रेस का धरना – Khabar Digital

अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने उपार्जन केन्द्र जवा और चौखण्डी का निरीक्षण किया। अन्य राजस्व अधिकारियों द्वारा भी खरीदी केन्द्र उमरी, रायपुर, अमवा, पड़री, व्यौहरा, गुढ़ तथा करहिया मण्डी का निरीक्षण किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसानों से निर्धारित मात्रा में धान लें। खरीदी केन्द्र में पर्याप्त तौलकांटे की व्यवस्था करें जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। खरीदी केन्द्रों में छाया, पानी के साथ-साथ अलाव की भी व्यवस्था कराएं।

समिति प्रबंधक तथा खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि किसानों से उपार्जित धान को व्यवस्थित स्टैगिंग कराकर रखें। उपार्जित धान का समय पर परिवहन कराकर सुरक्षित भण्डारण कराएं। धान लेते समय गुणवत्ता की निगरानी अवश्य करें। उपार्जित धान को गोदाम में पहुंचाकर स्वीकृति पत्रक जारी कराएं जिससे किसान को समय पर भुगतान हो सके।

अच्छी खबर: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में लगातार 2 तिमाही से मध्यप्रदेश प्रथम – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट