सिवनी/ खबर डिजिटल/ CBSE कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में होनहार छात्रा प्रतिज्ञा भलावी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंग्लिश मीडियम से अध्ययन करते हुए उन्होंने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विशेष योग्यता हासिल की।
प्रतिज्ञा की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे समाज में खुशी का माहौल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है।
प्रतिज्ञा के पिता उमेश भलावी एवं माता श्रीमती सुषमा भलावी हैं। उनके दादाजी तिरु-कलीराम भलावी तथा नानाजी श्री हजारीलाल उईके (सेवानिवृत्त शिक्षक) हैं।
प्रतिज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और अनुशासन ही उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा।


