P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशCMHO ने सोनोग्राफी सेंटर के रिन्यूअल के लिए मांगे थे 50 हजार...

CMHO ने सोनोग्राफी सेंटर के रिन्यूअल के लिए मांगे थे 50 हजार का रिश्वत, लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

राजगढ़/ खबर डिजिटल/ भोपाल लोकायुक्त टीम ने राजगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) शोभा पटेल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उनके सरकारी निवास पर की गई।

जानकारी के अनुसार, CMHO शोभा पटेल ने एक सोनोग्राफी सेंटर संचालक हरिओम अहिरवाल से सेंटर के रिन्यूअल के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा पहले 30 हजार रुपये दिए जा चुके थे, जबकि शेष 20 हजार रुपये देने के लिए वह लोकायुक्त टीम के साथ पहुंचा था। जैसे ही राशि दी गई, टीम ने मौके पर ही ट्रैप कर आरोपी अधिकारी को पकड़ लिया।

इस पूरी कार्रवाई को भोपाल लोकायुक्त के डीएसपी वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। लंबे समय से विभाग में अनियमितताओं की शिकायतें भी सामने आ रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान CMHO की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर ही चिकित्सक द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट