P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशथाना शाहपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मंदिर और सूने मकान में चोरी...

थाना शाहपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मंदिर और सूने मकान में चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार

भोपाल/ खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल के थाना शाहपुरा पुलिस ने मंदिरों और सुने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और करीब 4 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से तीन दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।

थाना शाहपुरा पुलिस के मुताबिक दिनांक 4 अगस्त 2025 को फरियादी भागवत प्रसाद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रोहित नगर फेस-02 स्थित दुर्गा मंदिर का गेट टूटा मिला, दानपेटी और सीसीटीवी डीवीआर चोरी हो चुके थे। इस पर थाना शाहपुरा में अपराध क्र. 304/25 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का पता लगाया। 22 अगस्त को पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों रेहान उर्फ सोएब (35 वर्ष) और अमीन (29 वर्ष) को पकड़ा। आरोपियों ने मंदिरों और मकानों में चोरी की कई वारदातों को स्वीकार किया।

पुलिस ने बताया कि चोरों ने 03-04 अगस्त – दुर्गा मंदिर, रोहित नगर फेस-02 शाहपुरा, 25 जुलाई – शिव दुर्गा मंदिर, पल्लवी नगर बावड़िया कला शाहपुरा, 12 अगस्त – राम जानकी हनुमान मंदिर, ग्राम जगदीशपुरा ईटखेड़ी। 14 अगस्त – रातीबड़ क्षेत्र, सूना मकान व एक्टिवा चोरी। 17 अगस्त – दुर्गा मंदिर व मकान, भगवती सिंह कॉलोनी विदिशा में चोरी की वारदात की थी।

पुलिस ने चोर से 3 मोटरसाइकिल, दानपेटियां, चांदी के आभूषण, तांबे का नाग, चांदी का छत्र, मुकुट, DVR मशीनें, नगदी लगभग 4 लाख रुपये बरामद की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट