Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशExclusive News: जेल में ही रहेगा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम…...

Exclusive News: जेल में ही रहेगा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम… कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

शालिग्राम को नहीं मिला राहत

छतरपुर/खबर डिजिटल/ बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग उर्फ ‘छोटे सरकार’ को जमीन विवाद से जुड़े गोलीकांड मामले में फिलहाल न्यायालय से राहत नहीं मिली है। छतरपुर जिला एवं सत्र न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जमानत आवेदन पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने 31 अगस्त 2026 को यह फैसला सुनाया।

25 अगस्त को दाखिल हुआ था जमानत आवेदन
जानकारी के मुताबिक, शालिग्राम गर्ग की ओर से उनके अधिवक्ता ने 25 अगस्त 2026 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश निधि सक्सेना की अदालत में जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। न्यायालय में अवकाश होने के कारण आवेदन पर तत्काल सुनवाई नहीं हो सकी।
इसके बाद 29 अगस्त को जमानत आवेदन पर सुनवाई हुई। इस दौरान मामले से जुड़े दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 31 अगस्त को शालिग्राम गर्ग की जमानत याचिका निरस्त कर दी।

MP News: 70-75 विधायकों के टिकट पर संकट! बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के बाद बड़ा सियासी संकेत

जमीन विवाद में युवक को गोली मारने का आरोप
शालिग्राम गर्ग पर जमीन विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का गंभीर आरोप है। घटना में युवक के घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसका इलाज किया गया। मामले में शालिग्राम गर्ग की ओर से अदालत में जमानत आवेदन दायर किया गया था। हालांकि, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने जमानत देने से इनकार कर दिया।

फिलहाल जेल से बाहर आने का रास्ता बंद
अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद शालिग्राम गर्ग को फिलहाल इस मामले में न्यायिक राहत नहीं मिल सकी है। वे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई होने के कारण भी चर्चा में रहते हैं। गोलीकांड से जुड़े इस मामले में अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजर रहेगी।

MP Election News: मध्यप्रदेश में खाली पदों पर उपचुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन से रिजल्ट तक पूरा शेड्यूल

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट