भोपाल/खबर डिजिटल: मध्यप्रदेश के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और इतिहासकार, गजेटियर विभाग के पूर्व संचालक डॉ. शंभू दयाल गुरु का 15 फरवरी 2026 की सुबह निधन हो गया। 96 वर्षीय डॉ. शंभू दयाल गुरु के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. शंभू दयाल गुरु ने संचालक गजेटियर सहित अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
मध्यप्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेखों के संरक्षण और पुराने ग्रंथों के पुनर्प्रकाशन के लिए उन्होंने विशेष योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. डॉ. गुरु की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
गजेटियर तैयार कराने में रही अहम भूमिका
मध्यप्रदेश के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और इतिहासकार, गजेटियर विभाग के पूर्व संचालक डॉ. शंभू दयाल गुरु ने रीवा, सीधी, शहडोल समेत कई अन्य जिलों के गजेटियर तैयार कराने में अहम भूमिका रही है।
डॉ. शंभु दयाल गुरु मध्यप्रदेश शासन के सूचना तथा प्रशासन विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदस्थ हुए थे। इस दौरान गोलघर स्थित सूचना विभाग का समाचार कक्ष उनका कार्यस्थल बना रहा। कुछ दिनों बाद डॉ. शंभु दयाल गुरु को मध्यप्रदेश शासन के गजेटियर विभाग में भेज दिया गया। यहां उन्होंने कई अहम कार्य किए।
