Sunday, November 1, 2026
Homeमध्यप्रदेशबंडोल में BJP महिला मोर्चा का डिजिटल प्रशिक्षण, संगठन को मजबूत बनाने...

बंडोल में BJP महिला मोर्चा का डिजिटल प्रशिक्षण, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

सिवनी/खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ सिवनी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अभियान के अंतर्गत बंडोल मंडल में डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष एड. अश्विनी परांजपे राजवाड़े के मार्गदर्शन, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन तथा मंडल अध्यक्ष जयदीप ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं बंडोल प्रभारी संतोष नागपुरे, संदीप दुबे सहित महिला मोर्चा की मंडल एवं बूथ स्तर की बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा बंडोल मंडल प्रभारी श्रीमती नीतू दुबे एवं सह प्रभारी श्रीमती राशि चौहान ने डिजिटल तकनीक, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और संगठनात्मक कार्यों को अधिक सशक्त बनाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते दौर में प्रत्येक कार्यकर्ता का डिजिटल रूप से सक्षम होना आवश्यक है, जिससे संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम का समापन “सशक्त कार्यकर्ता, सशक्त संगठन” के संकल्प के साथ हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट