मैहर/अनुराग सिंह/अमरपाटन/ रीवा संभागायुक्त के निर्देश पर SIR (Special Summary Revision) कार्यों की लगातार समीक्षा और प्रगति का आकलन करने के लिए उप-संभागयुक्त एल.एल. अहिरवार शुक्रवार को अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 के अमरपाटन और रामनगर अनुभाग पहुँचे।
उन्होंने नगर परिषद अमरपाटन के सभा कक्ष में बीएलओ एवं निर्वाचन अधिकारियों की विस्तृत बैठक लेकर मतदाता गणना प्रपत्र और डिजिटलाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
निर्देश: समय पर ऑनलाइन डिजिटलीकरण पूरा करें
बैठक में उप-संभागयुक्त अहिरवार ने कहा कि अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में मतदाता गणना प्रपत्र को पूरी तरह ऑनलाइन डिजिटलीकृत करना अनिवार्य है।सभी बीएलओ अपनी रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट करें और अंतिम निर्धारित तिथि से पहले 100% कार्य पूर्ण करें। जिन बीएलओ का कार्य निर्धारित तिथि के बाद भी आधा अधूरा रहेगा उन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
टॉप 10 बीएलओ को मिलेगा सम्मान
उप-संभागयुक्त ने बताया कि हर अनुभाग में 100% SIR कार्य पूरा करने वाले टॉप 10 बीएलओ एवं उनकी टीमों को सम्मानित किया। आज अमरपाटन विधानसभा के पोलिंग 125 जयलाल साकेत, पोलिंग 251 के बालेन्द्र शेखर शुक्ल, पोलिंग 223 के नरेंद्र सिंह एवं सहायिका श्रीमती शांता सिंह को उपसंभागयुक्त एल एल अहिरवार ने 100 % कार्य सम्पन्न करने पर सम्मानित किया। इस सम्मान का उद्देश्य अन्य टीमों को भी प्रोत्साहित करना है।”
मैहर जिले में 53% SIR कार्य पूर्ण
अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार,
वर्तमान में मैहर जिले में कुल 53 प्रतिशत SIR कार्य पूरा हो चुका है। पिछले तीन दिनों से कार्य की गति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है, जिसे उप-संभागयुक्त ने संतोषजनक बताया।
मतदान केंद्रों का निरीक्षण
अमरपाटन विधानसभा दौरे के दौरान उप-संभागयुक्त अहिरवार ने मतदान क्रमांक 4, 5 ,208, एवं 209 का निरीक्षण कर मतदान सूचियों की स्थिति देखी, बीएलओ की डोर-टू-डोर सत्यापन प्रक्रिया,घर-घर सर्वेक्षण पद्धति की गुणवत्ता और कार्यविधि की बारीकी से जांच की। इस अवसर पर अमरपाटन निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम आरती पटेल, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार आरडी साकेत उपस्थित रामनगर एसडीएम एस पी मिश्रा , सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार अनामिका सिंह उपस्थित रही।
लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए
अंत में उन्होंने सभी उपस्थित निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित समीक्षा करें फील्ड में लगातार निगरानी रखें और त्रुटिरहित एवं समय पर SIR कार्य पूरा करवाएं।


