P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअलीराजपुर में दलित–मुस्लिम–आदिवासी एकता को लेकर हुई रणनीतिक बैठक

अलीराजपुर में दलित–मुस्लिम–आदिवासी एकता को लेकर हुई रणनीतिक बैठक

AIMIM, ASP और BAP की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक संपन्न

अलीराजपुर,नावेद रजा/ खबर डिजिटल/ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), आज़ाद समाज पार्टी (ASP) और भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) की संयुक्त बैठक अलीराजपुर स्थित सहयोग गार्डन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ASP के प्रदेश सचिव आबिद हुसैन बरकाती ने की।बैठक को संबोधित करते हुए आबिद हुसैन बरकाती ने कहा कि वर्तमान दौर में दलित, मुस्लिम और आदिवासी समाज पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। अब समय आ गया है कि सब मिलकर एकता को मजबूत करें और संविधान के दायरे में रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें।AIMIM जिला अध्यक्ष जाहिर मुगल ने कहा कि देश और प्रदेश में दलित, मुस्लिम और आदिवासी समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सबको एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि संसद में असदुद्दीन ओवैसी, चंद्रशेखर रावण और राजकुमार रोत जैसे नेता हमारे अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, हमें इनका साथ मजबूत करना होगा।भारतीय आदिवासी पार्टी के उपाध्यक्ष दिनेश मिनामा ने कहा कि आज तक सत्ता में आई सभी पार्टियों ने आदिवासी समाज का शोषण किया है और उन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएँ।कार्यक्रम का संचालन भीम आर्मी संभाग लीगल सेल प्रभारी एडवोकेट राहुल फार्कले ने किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट