P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशLove Jihad पर बोले CM मोहन यादव, कहा- कानून सर्वोपरि

Love Jihad पर बोले CM मोहन यादव, कहा- कानून सर्वोपरि

MP CM Mohan Yadav on Love Jihad

भोपाल/ खबर डिजिटल: मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से Love Jihad के कई मामले सामने आए। जिसको लेकर आज CM मोहन यादव ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान सख्त लहजे में कहा, कानून सबके लिए समान है। उसके साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Love Jihad cases में स्पष्ट कहा कि यह धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्ति की गरिमा के विरुद्ध है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली में दो दिवसीय आयोजन, कृषि वैज्ञानिक होंगे शामिल – Khabar Digital

Madhya Pradesh में लव जिहाद करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि न्याय और कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। समाज के प्रत्येक वर्ग को समान न्याय मिले और जनता को यह विश्वास रहे कि मध्यप्रदेश में कानून सर्वोपरि है।

यह भी पढ़ें –200 करोड़ का भू-अर्जन घोटाला! सेंड्रीज से भी बड़ा स्कैम उजागर – Khabar Digital

मुख्यमंत्री इंदौर में अखिल भारतीय बैठक में हुए शामिल

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav ने कहा है कि भारतीय न्याय व्यवस्था का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। सम्राट विक्रमादित्य भारतीय न्याय व्यवस्था के महान पुरोधा थे, जिनके निर्णयों की मिसाल आज भी दी जाती है। न्याय के क्षेत्र में उनकी पहचान विश्व स्तर पर अद्वितीय थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को इंदौर में विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें –पीएम मोदी ने लिया जायजा, राहत के लिए की घोषणा – Khabar Digital

CM Mohan Yadav ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के अनेक कानूनों में समयानुकूल बदलाव किए गए हैं, जो समय की आवश्यकता भी थे। न्याय व्यवस्था में मन की पवित्रता और पंचों का निष्पक्ष निर्णय ही असली न्याय है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति और न्याय परंपरा पर गर्व है और न्यायालयों के निर्णयों का सबको समान रूप से पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – अलीराजपुर में दलित–मुस्लिम–आदिवासी एकता को लेकर हुई रणनीतिक बैठक – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट