Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशझोपड़ी में संचालित दुकान के अंदर महिला की संदिग्ध मौत

झोपड़ी में संचालित दुकान के अंदर महिला की संदिग्ध मौत

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ जिला मुख्यालय के जबलपुर बाईपास स्थित राय सिटी के पास सड़क किनारे झोपड़ी में संचालित किराना दुकान के अंदर करीब 48 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत महिला की पहचान लता बाई नागेश, निवासी भैंसलगान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लता बाई नागेश अपने पति रामदीन नागेश के साथ जबलपुर बाईपास स्थित राय सिटी के पास सड़क किनारे झोपड़ी में रह रही थीं। बताया गया कि मृतका के पति राय सिटी में चौकीदारी का काम करते हैं। इसी झोपड़ी में दुकान भी संचालित होती थी। मंगलवार को महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मृतिका के पति का कहना है कि मैं सुबह से बाहर चला गया था घटना के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है

राय सिटी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव मिला है मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा । – दुर्गा प्रसाद नगपुरे, कोतवाली प्रभारी डिंडोरी

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट