Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौर में तरुण जत्रा का भव्य आयोजन, मराठी संस्कृति और व्यंजनों की...

इंदौर में तरुण जत्रा का भव्य आयोजन, मराठी संस्कृति और व्यंजनों की महक

मराठी व्यंजनों एवं संस्कृति का मेला

इंदौर/नरेन्द्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर में तरुण मंच, हीरक जयंती रहवासी संघ एवं महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर के संयुक्त तत्वावधान में ‘तरुण जत्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मराठी व्यंजनों एवं संस्कृति का मेला अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। वर्ष 2026 की तरुण जत्रा को शिक्षा, संस्कृति एवं उद्यम का त्रिवेणी संगम के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

तीन दिवसीय आयोजन

यह तीन दिवसीय भव्य आयोजन 24, 25 और 26 जनवरी को प्रतिदिन दोपहर 2.00 बजे दशहरा मैदान, अन्नपूर्णा रोड, इंदौर पर आयोजित किया जा रहा है।


मराठी व्यंजनों के स्टॉल

तरुण जत्रा में पारंपरिक मराठी व्यंजनों के स्टॉल, लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां,सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तशिल्प एवं उद्यम से जुड़े प्रदर्शनों की विशेष झलक देखने को मिलेगी।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य

इस आयोजन का उद्देश्य मराठी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा और उद्यमिता के प्रति जागरूकता फैलाना है। आयोजन में हर वर्ष की तरह इस बार भी जत्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे इंदौर में सांस्कृतिक और सामाजिक सहभागिता को नई ऊर्जा मिलेगी।


आयोजन समिति

मधु वर्मा विधायक राऊ, एमआईसी सदस्य अभिषेक (बबलु) शर्मा, पार्षद प्रशांत बडवे,सुनील धर्माधिकारी,समीर पानसे, मिलिन्द बुगदे, सुनील देशपांडे, मिलिन्द महाजन, लक्ष्मणराव नवाथे, अभय काकिर्डे, श्रीपाद खोकले।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट