राणापुर, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र सिंह ने जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंजवानी में वृक्षारोपण कार्य हेतु स्थल का निरीक्षण किया । ग्राम पंचायत एजेंसी को कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।उसके बाद ग्राम पंचायत सुरडीया का भ्रमण कर पंचायत भवन निर्माण कार्य का अवलोकन कर पंचायत भवन के निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।तत्पश्चात जनपद पंचायत राणापुर के सभा कक्ष में उपस्थित रहकर सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं पंचायत समन्वय अधिकारी तथा स्टाफ के कर्मचारियों की बैठक ली जाकर समग्र ईकेवाईसी ,सीएम हेल्पलाइन तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मृदा परीक्षण केंद्र का निरीक्षण कर मृदा परीक्षण करने की विधि को समझा गया तथा समय पर किसानों की मृदा का परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।जनपद सीईओ बीएस मवासे व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
राणापुर:जिला पंचायत सीईओ ने किया दो पंचायत का भ्रमण
सीईओ ने वृक्षारोपण, भवन निर्माण और मृदा परीक्षण का किया निरीक्षण
सम्बंधित ख़बरें


