इंदौर/ खबर डिजिल/ इंदौर के सबसे बड़े हॉस्पिटल महाराजा यशवंतराव (MY) हॉस्पिटल में चूहों के काटने से आज दूसरे नवजात बच्चे की भी मौत हो गयी। इसके पहले NICU में भर्ती एक नवजात की मौत हुई थी। पिछले 48 घंटे में इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल से दो नवजात बच्चे की मौत के मामले सामने आए — एक नवजात बच्ची के अंगुलियों पर चूहे ने काट लिया, जबकि दूसरे नवजात के सिर व कंधे पर दांत के निशान देखे गये थे।
महाराजा यशवंतराव (MY) हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों नवजात शिशुओं की पहले से ही नाजुक स्थिति थी; पहला बच्चा वेंटिलेटर पर था और अस्थिर, दूसरी की हालत में भी सुधार नहीं हो रहा था। डॉक्टर का कहना है कि नवजात शिशु पहले से ही कमजोर थे।
यह भी पढ़ें – इंवेस्टर के लिए एमपी में सबकुछ, बोले CM मोहन यादव – Khabar Digital
मामले में हॉस्पिल के दो नर्सिंग ऑफिसर्स (आकांक्षा बेंजामिन व श्वेता चौहान) को निलंबित किया गया, जबकि अन्य कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मारग्रेट जोसेफ को हटाकर पदभार दयावती दयाल को सौंपा गया है। वहीं दूसरी ओर कीट नियंत्रण कंपनी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और उनके साथ अनुबंध रद्द करने की बता बतायी जा रही है।
हॉस्पिटल में नवजात शिशु की मौत के मामले में 7 सदस्यों की हाई-लेवल जांच कमेटी गठित की गई है। जिसमें वरिष्ठ डॉक्टर व एक नर्स शामिल हैं; रिपोर्ट सात दिन में सौंपने का निर्देश दिया गया है। मानव अधिकार आयोग (HRC) ने अस्पताल अधीक्षक को एक महीने में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है
यह भी पढ़ें –हाईकोर्ट जज ने विधायक के केस से खुद को किया अलग – Khabar Digital
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है, जो सीधे पेस्ट कंट्रोल की लापरवाही की ओर इशारा करता है। पेस्ट कंट्रोल एजेंसी पर कार्रवाई के अलावा नवीनीकरण और निगरानी कड़ाई से लागू करने की हिदायत दी गई है.
यह भी पढ़ें – MP के 2 शिक्षक होंगे सम्मानित – Khabar Digital


