today gold silver price: सराफा बाजार में सोना चांदी का भाव लगातार बढ़ रहा है। 5 फरवरी से शादियों का सीजन शुरू होने के बाद अब और सोना-चांदी के रेट में और तेजी देखने को मिलेगी। क्योंकि इस सीजन में ज्वेलरी की मांग बढ़ जाती है। पिछले तीन दिनों में सोना 8 हजार 400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
28 को बोत्सवाना से 8 चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे – Khabar Digital
आज सोना चांदी का रेट क्या है… what is the price of gold and silver today
Today Silver Price in India – 5 फरवरी को चांदी 3 लाख 20 हजार 100 रुपये प्रति किलो का रेट है। वहीं 4 फरवरी को चांदी 3 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो था। आज ग्राम चांदी का रेट 320.10 रुपये है।
Today 24 Carat Gold Rate – 5 फरवरी को सराफा बाजार में सोना 24 कैरेट एक ग्राम की कीमत 15 हजार 945 रुपये है। 10 ग्राम सोना 1 लाख 59 हजार 450 रुपये का है। वहीं ये 4 फरवरी को 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 1 लाख 59 हजार 440 रुपये रहा।
Today 22 Carat Gold Price – 5 फरवरी को 22 कैरेट सोना प्रति एक ग्राम 14 हजार 616 रुपये रहा। प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 46 हजार 160 रुपये दर्ज किया गया है।
Today 18 Carat Gold Rate – राष्ट्रीय सराफा बाजार में एक ग्राम सोना 18 कैरेट में 11 हजार 959 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 10 ग्राम सोना एक लाख 19 हजार 590 रुपये दर्ज किया गया है।
बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा, 20 फरवरी से होगी शुरू – Khabar Digital
सोना चांदी में अभी और तेजी आएगी
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 1 4 हजार 300 रुपये यानी की 5.3 प्रतिशत बढ़कर अब 2 लाख 98 हजार 300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले बाजार में चांदी 2 लाख 84 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
वहीं सोना 99 प्रतिशत शुद्ध सोना का भाव भी तेजी से बढ़ा है। सोना 7 हजार 400 यानी 4.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 1 लाख 65 हजार 100 प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि मंगलवार को यह 1 लाख 57 हजार 700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोना चांदी के जानकारी गौरव गर्ग के बताया कि सोना और चांदी अपनी तेजी जारी रखी है। सोने की कीमत 3% से अधिक बढ़ी है। जबकि चांदी में भारी अस्थिरता और सुधार की अवधि के बाद दिन के कारोबार के दौरान छह प्रतिशत तक उछाल आया है।
लोकल बाजार में सोना चांदी का भाव अलग-अलग
अक्सर लोकल सराफा बाजार में सोना चांदी का भाव अलग अलग ही रहता है। इसका कारण मूल रूप से लोकल मार्केट का होता है। लेकिन इसमें राष्ट्रीय सराफा बाजार से थोड़ा बहुत ही कम होता है। चूकि सोने के आज कल बहुत सारे ब्रांड हो गए है इस कारण भी अलग अलग ब्रांड के रेट में अंतर देखने को मिलता है। दूसरा कारण स्टेट टैक्स के आधार पर भी सोना चांदी का भाव बदल जाता है।
जब उपभोक्ता सोना चांदी की ज्वेलरी सराफा बाजार से खरीदते हैं तो उस ज्वेलरी का 10-20 प्रतिशत मेकिंग चार्ज भी जुडा होता है। इस कारण भी सोना चांदी के भाव में काफी अंतर देखने को मिलता है।


