उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ उज्जैन शहर व जिला कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने के फैसले के विरोध में गुरुवार को उज्जैन में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार पर गांधी जी के विचारों और विरासत को कमजोर करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेताओं ने की आवाज बुलंद
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण रोजगार के सपने से जुड़ी हुई है। योजना से उनका नाम हटाना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि गांधीवादी सोच पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार जनहित की योजनाओं से ऐतिहासिक और वैचारिक प्रतीकों को हटाकर इतिहास को बदलने का प्रयास कर रही है।
VB-G RAM G बिल पर कांग्रेस का विरोध
मनरेगा की जगह लेने वाले ‘विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G) बिल’ को लेकर सियासी टकराव और तेज हो गया है, जिसका नतीजा है कि कांग्रेस अब जिला स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन कर रही है।


