Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशUjjain News: महाकाल थाना क्षेत्र में युवक–युवती के मिलने से हड़कंप… लव...

Ujjain News: महाकाल थाना क्षेत्र में युवक–युवती के मिलने से हड़कंप… लव जिहाद का लगा आरोप

अलग-अलग होटल में रुके थे दोनों

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र के समीप स्थित एक निजी होटल में मुस्लिम युवक और हिन्दू युवती के मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान मौजूद कुछ लोगों द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना है। बाद में कार्यकर्ताओं ने युवक को महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

दिल्ली निवासी युवक, कसौली की युवती
जानकारी के अनुसार युवती पहले से ही होटल में ठहरी हुई थी। दिल्ली निवासी युवक उससे मिलने पहुंचा था। बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाहा के मुताबिक, कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी कि महाकाल क्षेत्र के एक होटल में एक मुस्लिम युवक के साथ हिन्दू युवती रुकी हुई है।

युवक का नाम नसीम अंसारी
पूछताछ में युवक की पहचान नसीम पिता हक्कीमुद्दीन अंसारी, निवासी दिल्ली के रूप में हुई, जो पेशे से शेफ बताया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि युवक के मोबाइल की प्राथमिक जांच में कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस की शुरुआती जांच में ‘मित्रता’ का मामला
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार, युवक उज्जैन के एक अलग होटल में रुका था, जबकि युवती अन्य होटल में ठहरी थी। दोनों महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे, जहां से कुछ लोगों द्वारा उन्हें थाने लाया गया। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी मित्रता से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवक दिल्ली का निवासी है, जबकि युवती कसौली (हिमाचल प्रदेश) की रहने वाली है। पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क किया है।

मोबाइल की जांच कर ही पुलिस
फिलहाल मोबाइल डेटा, होटल एंट्री रजिस्टर और अन्य तथ्यों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और मामले की बारीकी से जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट