Sunday, October 20, 2024
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैनडॉ. मोहन यादव का पहला करवाचौथ मुख्यमंत्री बनने के बाद

डॉ. मोहन यादव का पहला करवाचौथ मुख्यमंत्री बनने के बाद

खबर डिजिटल/उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ अपने निज निवास पर करवा चौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर सीमा यादव ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की और अपने पति डॉ. यादव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी पत्नी को जल ग्रहण करवाकर उनका व्रत खुलवाया। इसके पहले दोनों ने विधिपूर्वक करवा माता की पूजा की और करवा चौथ की कथा का वाचन किया। करवा चौथ का व्रत भारतीय परंपरा में पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए रखा जाता है।

यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह का भी संदेश देता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट