उमरिया/खबर डिजिटल/ जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना अंतर्गत गंजरा नाला बाईपास पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में शिब्बू सोनकर (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार गंजरा नाला की टर्निंग पर कटिंग न ले पाने के कारण वाहन पलट गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
उमरिया: पिकअप वाहन पलटने से युवक की मौत, चार गंभीर घायल
उमरिया पिकअप वाहन हादसा
सम्बंधित ख़बरें


