कटनी बरियारपुर –भारतीय संविधान के लागू होने की स्मृति में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस ग्राम बरियारपुर के गांधी चौक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम कायनात जन सहयोग सेवा समिति एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की चयनित नवांकुर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान कायनात जन सहयोग सेवा समिति के प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्तकीम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रीय गान गाकर देशभक्ति का परिचय दिया। इस अवसर पर ग्रामवासियों, स्कूल के शिक्षक-छात्रों एवं नवांकुर संस्था व प्रस्फुटन समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित सम्माननीय नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर चलकर ही एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव है। साथ ही राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्थान एवं ग्राम विकास के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में शासकीय स्कूल के शिक्षक, विद्यालय के बच्चे एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों में हरि प्रसाद, डॉक्टर शाकिर, मुस्तफा, तहर खान, मुस्ताक खान, राजकुमार, नंदकुमार यादव, मोहम्मद जीशान, समीम खान, मोलू, सचिन, रामकुमार, सोनू चरण, छुट्टा यादव, टिडई राजभर, राजा खान, मुंडा, अकबर खान सहित नवांकुर संस्था के सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम, राजेंद्र सिंह, रमाकांत आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा उपस्थित सम्माननीय जनों एवं स्कूल के बच्चों को लड्डू प्रसाद वितरित किया गया।सभी ने एक-दूसरे को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जय हिंद, जय भारत के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
ग्राम बरियारपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
सम्बंधित ख़बरें


