निवाड़ी/हेमंत वर्मा/खबर डिजिटल/ ओरछा के गुदरई गांव की महिला-पुरुष ग्रामीणों ने अपनी जमीनों पर कब्जे को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा से मिलने निवाड़ी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के भू-माफियाओं पर उनकी जमीनों पर अवैध कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाए और शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई न होने की बात कही।
समाधान न मिलने से नाराज
ग्रामीण अपनी समस्या प्रभारी मंत्री को बताने के बाद भी समाधान न मिलने से नाराज हो गए और मंत्री के काफिले का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक ग्रामीण मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गया, जबकि निवाड़ी कलेक्टर की गाड़ी को भी रोका गया।
पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
हंगामे के दौरान ग्रामीणों की पुलिस से झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के गुस्से को शांत कराया। फिलहाल मामला जमीन विवाद और कथित भू-माफिया कब्जे से जुड़ा है, जिसको लेकर ग्रामीण प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


