त्योंथर रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा जिले के सोहागी थाना अंतर्गत चौरा गांव में 17 सितम्बर की रात एक महिला की गला दबा कर हत्या कर दी गई जिसकी जानकारी सुबह परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद शुरू हुई तहकीकात के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला पैसे के लेन देन से जुड़ा हुआ है जिसके चलते महिला को मौत के घाट उतारा गया।
यह भी पढ़ें – पीक-ऑवर्स में 440 मेगावॉट की सप्लाई होगी सुनिश्चित – Khabar Digital
घटना 17 सितम्बर की है, चौरा गांव में रहने वाली मृतक महिला हमीदु निशा अपने 7 साल के बच्चे के साथ घर पर अकेली थी पति ट्रक चलाने का काम करता था जो कि बाहर था, घटना दिनांक की रात रिश्ते का फूफा अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और मुर्गा दारू पार्टी करने के बाद महिला से विवाद करने लगा, दरअसल आरोपी फूफा ने महिला के पति को करीब एक लाख रुपए उधार दिए थे जिसको वापस करने की मांग वह कर रहा था इस दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगा तब गुस्से में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें- MP में 500 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, 1 दिसंबर को होगी परीक्षा, Apply Now – Khabar Digital
इस दौरान विवाद शुरू होने पर बच्चे को घर से बाहर कर दिया गया था घटना के बाद बच्चा घर के अंदर आया और अंजान मासूम मां के शव के पास ही सो गया। सुबह उठकर जब बाहर आया तो परिवार के अन्य लोगों ने उसकी मां के बारे में पूछा जिस पर उसने सोने की बात कही जिस पर संदेह होने पर जब परिजनों ने घर के अंदर आ कर महिला को देखा तो उसके मौत की जानकारी हुई। सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बच्चे के बयान के आधार पर आरोपियों को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी फूफा और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है जबकि एक अभी फरार है।
यह भी पढ़ें – सड़क पर बैठे जानवरों को बचाने के चक्कर में दो परिवारों के बुझे चिराग – Khabar Digital


