झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एग्रो फास खाद फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया।
फैक्ट्री परिसर में खाद की भारी बोरियां गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतलाम जिले के सात रूंडा निवासी सुनील पिता रमेश बालदेव के रूप में हुई है।
हादसे के बाद घायल मजदूर को परिजन और प्रत्यक्षदर्शी तुरंत बाइक से मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस विस्तृत जांच में जुटी है।


