P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSatna News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजन ने दोस्तों पर...

Satna News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजन ने दोस्तों पर जताई हत्या की शंका

पुलिस कर रही गहनता से जांच

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ शहर के सुभाष चौक स्थित होटल सरोवर में शुक्रवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रखर तिवारी पुत्र सतेंद्र तिवारी निवासी धवारी महादेवा रोड गली नंबर 1 के रूप में हुई है। प्रखर अजंता फार्मा कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत था। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था।

रीवा, सीधी का बोलकर निकला था मृतक
जानकारी के अनुसार, प्रखर शुक्रवार सुबह अपने पिता को यह कहकर निकला था कि उसे रीवा और सीधी जाना है। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पिता ने फोन किया, तो उसने रास्ते में होने की बात कही। रात करीब 12 बजे जब फोन दोबारा किया गया, तो उसके दोस्त राजवीर ने कॉल रिसीव कर बताया कि वे लोग सुभाष चौक स्थित होटल सरोवर में हैं और प्रखर के शरीर में कोई मूवमेंट नहीं है। इसके बाद साथी युवक उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने 1:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन ने दोस्तों को बताया संदिग्ध
सूत्रों के अनुसार, मृतक के दोस्त राजवीर सिंह बघेल ने दोपहर करीब 1:40 बजे अपने नाम से होटल का कमरा बुक कराया था। बताया गया है कि वहां तीनों दोस्तों ने दिनभर शराब का सेवन किया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखर की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि उसके साथियों ने किसी साजिश के तहत यह घटना की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज और कमरे से बरामद वस्तुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने डॉ पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट