राजनीति•

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: BJP-JDU बने बराबर के भाई, पहले बड़ा भाई था JDU

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: BJP-JDU बने बराबर के भाई, पहले बड़ा भाई था JDU

पटना/खबर डिजिटल/बिहार विधानसभा चुनाव में काफी दिनों से इंतजार था कि अबकी बार BJP-JDU में से सबसे ज्यादा सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा, जिसकी तस्वीर साफ हो चुकी है।
रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने रविवार को सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी। बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं जदयू 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को 6 सीटें दी गई हैं।

चिराग पासवान की नहीं चली जिद
NDA ने ऑफिशियली सीट शेयरिंग की जानकारी के लिए सोमवार को प्रेसवार्ता करने की बात कही है। वहीं अबकी बार प्रशांत किशोर से नजदीकियां बढ़ाकर NDA से 40 सीटों की मांग करने वाले चिराग पासवान के साथ निराशा लगी, उन्हें महज 29 सीटों से संतोष करना पड़ा।

https://khabardigital.com/business/the-swadeshi-effect-is-visible-in-the-markets-on-diwali-people-are-renouncing-chinese-goods/

असंतुष्ट नजर आ रहे जीतनराम मांझी
जीतनराम मांझी को 6 सीटें मिलने पर वो असंतुष्ट नजर आए। इसके बाद मांझी ने तीखे तेवर जारी हैं। उन्होंने कहा, हमें सिर्फ 6 सीट देकर उन्होंने हमारी अहमियत कम आंकी है। इसका असर NDA पर पड़ सकता है।' गौरतलब है कि मांझी की पार्टी ने 4 सीटों पर कैंडिडेट्स का भी ऐलान कर दिया है। इमामगंज से दीपा मांझी, बराचट्टी से ज्योति देवी, टेकारी से अनिल कुमार और सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी को टिकट दिया गया है, जोकि उन्हीं के खाते में आई है।

बिहार में ‌‌बीजेपी-जदयू एक बराबर
बिहार में जिस समय बीजेपी काफी छोटी पार्टी हुआ करती थी, उस समय JDU की तूती बोलती थी, लेकिन बढ़ते-बढ़ते बीजेपी JDU के बराबर आ ही गई। 2005 से लेकर पिछले विधानसभा चुनाव तक JDU ने हमेशा बीजेपी से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा है। JDU पिछले 4 चुनाव में हमेशा बड़े भाई की भूमिका में रहता था। 2020 में ही जदयू 115 और बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन 2025 विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर लड़ेंगी। अब दोनों बराबर वाले भाई हो गए हैं।2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर लड़ी थी, उसे 74 पर जीत मिली थी। वहीं JDU 115 सीटों पर लड़ी थी और 43 सीटों पर जीती थी। बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव लड़कर 74 सीटों पर जीती थी।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ED का समन, 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Oct 16, 2026

वीडी सतीशन केरलम के सीएम होंगे: चुनाव रिजल्ट के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान, 6 बार विधायक रहे

May 14, 2026

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास-आधारित सुधारों का किया समर्थन, कहा- इससे मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

May 13, 2026

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल और असम में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी

May 7, 2026

अंबेडकर जयंती  के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

Apr 15, 2026

बंगाल चुनाव 2026: कमल खिलाने में जुटे शिवराज, बोल - अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा

Apr 9, 2026

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी