पशुपतिनाथ मंदिर में हिंदू साधु ने विदेशियों की बोलती बंद की; साधु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Nepal Pashupatinath Mandir में ईसा मसीह और बाइबिल का प्रचार कर रहे विदेशी लड़कों को एक साधु बाबा ने अपने ज्ञान से हैरान कर दिया। साधु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Nepal pashupatinath mandir
Nepal pashupatinath mandir पशुपतिनाथ मंदिर में हिंदू साधु ने विदेशियों की बोलती बंद की
Khabar Digital Desk

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में कुछ विदेशी लड़कों ने एक साधु को ईसाई धर्म का पाठ पढ़ाने की कोशिश की। ये लड़के अमेरिका के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में बैठे भगवा वेशधारी साधु की फर्राटेदार अंग्रेजी और कर्ज से लेकर वैश्विक राजनीति तक की समझ और ज्ञान देखकर विदेशी लड़के भी दंग रह गए। सोशल मीडिया पर इस बातचीत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में उस समय लोगों की हैरानी बढ़ गई, जब कुछ विदेशी नागरिक मंदिर परिसर में बैठे एक भगवा वस्त्रधारी और सिर पर भगवा पगड़ी बांधे बुजुर्ग साधु को ईसाई धर्म का ज्ञान देने लगे। वे उन्हें ईसा मसीह के संदेश और बाइबिल का परम सत्य बताने की पेशकश कर रहे थे। लेकिन जब साधु बाबा ने उन्हें सनातन धर्म के बारे में अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी में जवाब दिया तो विदेशी लड़के हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर लोग इस साधु बाबा की खूब तारीफ कर रहे हैं।

भगवा वेशधारी साधु निकला इंग्लैंड का कारोबारी

पशुपतिनाथ मंदिर में उस समय लोगों की भीड़ लग गई, जब कुछ विदेशी ट्रैवलर मंदिर में बैठे बाबा को ईसाई धर्म और बाइबिल का ज्ञान देने की कोशिश करने लगे। इस पर साधु बाबा ने उन्हें बताया कि उन्हें ईसाई धर्म का ज्ञान उनसे कहीं ज्यादा है और वह इस समय अध्यात्म के रास्ते पर हैं।

जब विदेशी लड़के उनसे बहस करने लगे और ईसा मसीह के संदेशों को परम सत्य बताते हुए उन्हें समझाने की कोशिश करने लगे, तब साधु बाबा ने कहा कि जो आप मुझे बताना चाहते हैं, वह मैं पहले से ही जानता हूं। लेकिन जो मैं आपको सनातन धर्म के बारे में बताना चाहता हूं, उसे आप समझना नहीं चाहते। बाबा ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि जब ईसा मसीह अमेरिका और इंग्लैंड में थे, तब वहां के हालात कुछ और थे।

इसके बाद साधु बाबा अपनी बात को धर्म से मोड़कर सीधे ग्लोबल पॉलिटिक्स और बिजनेस पर ले आते हैं। खुद को इंग्लैंड का पूर्व बिजनेसमैन बताने वाले ये साधु सीधे आरोप लगाते हैं कि पश्चिमी देश (अमेरिका और इंग्लैंड) चीन के पैसे और संपत्तियों का जमकर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब कर्ज चुकाने की बारी आती है तो चीन को ही विलेन बना देते हैं।

वह तंज करते हुए कहते हैं कि जिंदगी भर पैसे के पीछे भागकर पाप करते हैं और जब जेब खाली हो जाती है तो खुद को दूध का धुला साबित करने के लिए धर्म का चोला ओढ़ लेते हैं।

'जॉन 3:16' पर बाबा का शानदार जवाब

एक विदेशी लड़का जाने से ठीक पहले बाबा को बाइबिल की मशहूर आयत जॉन 3:16 का हवाला देता है। वह कहता है कि ईश्वर ने इस दुनिया को बचाने के लिए अपने इकलौते बेटे ईसा मसीह को कुर्बान कर दिया, ताकि इस दुनिया में शांति बनी रहे।

इस बात पर बाबा जवाब देते हैं कि इसमें नया क्या है? मैं और मेरे जैसे न जाने कितने साधु इस मिट्टी में विलीन हो जाने तक अपना संपूर्ण जीवन जगत कल्याण के लिए समर्पित कर रहे हैं।

बाबा का दो टूक जवाब, 'ना मेरा कोई नाम है और ना ही मैं किसी से हाथ मिलाता हूं'

जब विदेशी लड़कों को लगता है कि वे बहस में साधु बाबा को जवाब नहीं दे पाएंगे, तब उनमें से एक लड़का सम्मान जताते हुए उनसे उनका नाम पूछता है और हाथ मिलाने की पेशकश करता है।

इस पर बाबा दो टूक जवाब देते हैं कि न तो मेरा कोई नाम है और न ही मैं किसी से हाथ मिलाता हूं। इसके बाद बहस वहीं खत्म हो जाती है और विदेशी लड़के वहां से चले जाते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों के बीच छिड़ी बहस

इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को लेकर आपस में भिड़ गए हैं। कई यूजर्स बाबा का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उन्हें सनातन धर्म का सच्चा साधु बता रहे हैं और सनातन धर्म की असली सभ्यता और पहचान को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

वहीं, कुछ लोग बाबा के इस रवैये की वजह से उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन विदेशी लड़कों को भी सलाह दे रहे हैं, जो बाइबिल का थोड़ा-सा ज्ञान लेकर खुद को धर्म का प्रचारक बताने की कोशिश कर रहे थे। यूजर्स का कहना है कि उन्हें सनातन धर्म और ईसाई धर्म को सही तरीके से समझने के लिए और मेहनत करनी चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान
अन्य खेल

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी
नेशनल न्यूज़

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर से नाराज कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?
उत्तर प्रदेश

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर से नाराज कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?
मध्यप्रदेश

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना
मध्यप्रदेश

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत
नेशनल न्यूज़

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत

थाने के अंदर मारपीट के बाद अब धर्मशाला में बाउंसरों की एंट्री! कटनी में गहराया संपत्ति विवाद, व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान
मध्यप्रदेश

थाने के अंदर मारपीट के बाद अब धर्मशाला में बाउंसरों की एंट्री! कटनी में गहराया संपत्ति विवाद, व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
मध्यप्रदेश

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल