Monday, November 2, 2026
HomeखेलकूदRCB की जीत के लिए मंत्र जाप करती दिखीं अनुष्का शर्मा, विराट...

RCB की जीत के लिए मंत्र जाप करती दिखीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली को किया जमकर चीयर

डेस्क। आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और उनकी टीम RCB को सपोर्ट करती नजर आईं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान अनुष्का स्टैंड्स में मौजूद रहीं और पूरे जोश के साथ टीम को चीयर करती दिखाई दीं।

मैच के दौरान मंत्र जाप करती नजर आईं अनुष्का

मैच के दौरान कैमरा कई बार अनुष्का शर्मा पर गया। इस दौरान अभिनेत्री को टीम की जीत और विराट के अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रार्थना करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में वह हाथ जोड़कर दुआ मांगती नजर आ रही हैं।

खास बात यह रही कि अनुष्का की उंगली में एक नाम जाप काउंटर रिंग भी दिखाई दी। कई फैंस का दावा है कि मैच के दौरान वह मंत्रों का जाप कर रही थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए दिलचस्प रिएक्शन

अनुष्का की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने उनकी श्रद्धा और टीम के प्रति समर्पण की तारीफ की।

एक यूजर ने लिखा, “देखिए, वह RCB की जीत के लिए कितनी शिद्दत से प्रार्थना कर रही हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुष्का मंत्र जाप करती रहीं, लेकिन विराट कोहली अर्धशतक पूरा नहीं कर सके।

शानदार जीत के साथ फाइनल में पहुंची RCB

मैच की बात करें तो RCB ने GT को 92 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। टीम का प्रदर्शन पूरे मैच में दमदार रहा और इसी जीत के साथ RCB ने लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया।

अब फैंस को उम्मीद है कि टीम इस बार खिताब जीतकर अपने लंबे इंतजार को खत्म करेगी। वहीं अनुष्का शर्मा की वायरल तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

ये भी खबर पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट