Monday, November 2, 2026
HomeखेलकूदLingaya Vidyapeeth Sports Week: हर हार से मिलती है नई जीत की...

Lingaya Vidyapeeth Sports Week: हर हार से मिलती है नई जीत की प्रेरणा बोले डॉ. पिचेश्वर गड्डे

Lingaya Vidyapeeth Sports Week 2026 का शुभारंभ

फरीदाबाद। Lingaya Vidyapeeth Faridabad में सोमवार को annual sports day 2026 का भव्य शुभारंभ विश्वविद्यालय के चांसलर Dr. Picheswar Gadde द्वारा किया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

उद्घाटन सत्र की शुरुआत व्हीलचेयर रेस के साथ हुई, जिसने सभी का उत्साह बढ़ा दिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. गड्डे ने कहा कि खेल टीम वर्क का प्रतीक है। हर टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहिए, वहीं दर्शकों की जिम्मेदारी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना है। उन्होंने कहा कि मोटिवेशन इस पूरी गतिविधि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल में हार-जीत लगा रहता है, जो इसका एक हिस्सा मात्र है, लेकिन सबसे जरूरी है खिलाड़ी का उत्कृष्ट प्रदर्शन। खिलाड़ी को कभी भी प्रदर्शन से पीछे नहीं हटना चाहिए, क्योंकि हर हार एक नई जीत की प्रेरणा देती है।

एक ऋषि राजनेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय – Khabar Digital

Lingaya Vidyapeeth Faridabad sports week
Lingaya Vidyapeeth Faridabad sports week

उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने शांति के प्रतीक के रूप में कबूतर उड़ाकर व गेंद को हाथ से पहला प्रहार कर स्पोर्ट्स वीक की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘चक दे इंडिया’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति भी दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर मेजर जनरल डॉ. योगेश चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पैट्रन डॉ. एम.के. सोनी, डायरेक्टर भाविक कुचिपुड़ी, सीओओ प्रेम कुमार सलवान, रजिस्ट्रार सीमा बुशरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फार्मेसी विभाग के छात्र यश और बीबीए की छात्रा खुशी ने किया।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR): एक सिंहावलोकन – Khabar Digital

एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, टग ऑफ वॉर, रिले रेस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय परिसर में खेल सप्ताह को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट