डेस्क। दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब पहुंच गए हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना की ओर से खेल रहे मेसी अब विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने से सिर्फ एक गोल दूर हैं।
अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक से की बराबरी
अर्जेंटीना ने अपने पहले मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 से हराया। इस मैच में टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने शानदार हैट्रिक लगाई। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में अपने कुल गोलों की संख्या 16 तक पहुंचा दी और जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

ऑस्ट्रिया के खिलाफ टूट सकता है रिकॉर्ड
अर्जेंटीना का अगला मुकाबला 22 जून को ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच में यदि मेसी एक गोल भी कर देते हैं तो वह 17 गोल के साथ विश्व कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बन जाएंगे।
एम्बापे भी रिकॉर्ड की दौड़ में
फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे भी इस रिकॉर्ड की दौड़ में बने हुए हैं। एम्बापे के नाम विश्व कप में 14 गोल दर्ज हैं। ऐसे में टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ यह मुकाबला और रोमांचक हो सकता है।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
- 16 गोल – लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
- 16 गोल – मिरोस्लाव क्लोजे (जर्मनी)
- 15 गोल – रोनाल्डो नाजारियो (ब्राजील)
- 14 गोल – किलियन एम्बापे (फ्रांस)
छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं मेसी
लियोनेल मेसी 2026 में अपना छठा फीफा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। इसके साथ ही वह पुरुष फुटबॉल में छह विश्व कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। मेसी का यह सफर उन्हें फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में और मजबूत स्थान दिला रहा है।
ये खबर भी पढ़ें..
