बिहार•

Bihar Mausam: बिहार में तबाही वाली बारिश: पटना से हाजीपुर तक हाहाकार, 6 लोगों की जान गई, वंदे भारत पटना में फंसी

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

Bihar Mausam: बिहार में तबाही वाली बारिश: पटना से हाजीपुर तक हाहाकार, 6 लोगों की जान गई, वंदे भारत पटना में फंसी

पटना/खबर डिजिटल/अजीत रेनू / Bihar Mausam: पूरे बिहार में आज सुबह से ही आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच पटना, खगड़िया, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में दिन में ही अंधेरा छा गया। लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

6 लोगों की मौत, फसलों को भारी नुकसान

तेज आंधी-बारिश के दौरान अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी मक्का, आम और लीची की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी डीएम को फसल नुकसान का तुरंत सर्वे करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

राजधानी पटना में हालात सबसे खराब

राजधानी में जगह-जगह जलजमाव हो गया है। योगीपुर में नाले की दीवार टूटने से पानी सड़क पर फैल गया है। हज भवन के सामने सड़क पर बड़ा पेड़ गिर पड़ा। वहीं नेहरू पथ फ्लाईओवर पर भी पेड़ गिरने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। बोरिंग रोड, कंकड़बाग, राजेंद्र नगर में भी पेड़ गिरने से रास्ते जाम हो गए।सुबह घने बादलों की वजह से ऐसा अंधेरा पसरा कि गाड़ियों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कई लोगों की दुकानों एवं घरों में भी पानी घुस गया है।

'दो मिनट रुको' कहते रह गए टुनटुन, गंगा में डूबी पत्नी; बाढ़ नाव हादसे में 5 मरे, 2 की तलाश जारी - Khabar Digital

वैशाली, सीवान और हाजीपुर में भी जोरदार बारिश

वैशाली और हाजीपुर में सुबह-सुबह घने बादल छा गए। थोड़ी ही देर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सीवान जिले में भी तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम बदलने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, लेकिन घने बादलों की वजह से सुबह का समय रात जैसा नजर आने लगा।

वंदे भारत समेत ट्रेनें प्रभावित

आंधी-वर्षा की वजह से पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को करीब 2 घंटे पटना जंक्शन पर रोकना पड़ा। ओवरहेड वायर में खराबी और ट्रैक पर पेड़ गिरने से कई रूट पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई।

20 जिलों में बिगड़े हालात

शुक्रवार सुबह पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, खगड़िया, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा, सीवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल और वैशाली में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई।

मौसम विभाग का अलर्ट

IMD पटना ने पूरे बिहार के लिए अगले 24 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है। 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कई जगह भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों में NDRF-SDRF की टीम तैनात कर दी है। CM सम्राट चौधरी ने कहा, "मृतकों के परिजनों और किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। फसल नुकसान का आकलन तेजी से किया जा रहा है।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी