Nigam Mandal Niyukti: निगम-मंडलों में नियुक्तियां, गौरीशंकर और ममता साहू बनी अध्यक्ष, सूची जारी

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Nigam Mandal Niyukti: निगम-मंडलों में नियुक्तियां, गौरीशंकर और ममता साहू बनी अध्यक्ष, सूची जारी

Nigam Mandal Niyukti: छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न बोर्ड, आयोग, मंडलों और अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति करते हुए नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में महिला आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, मछुआ कल्याण बोर्ड, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल और शाकंभरी बोर्ड सहित कई संस्थाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से संबंधित संस्थाओं के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

इन पदों पर हुई नियुक्तियां

जारी आदेश के अनुसार डॉ. ममता साहू को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि गौरीशंकर श्रीवास को केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य अनुसूचित जाति आयोग की जिम्मेदारी रामलाल चौहान को सौंपी गई है। वहीं वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष तथा सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत बांधे को सदस्य बनाया गया है।इसके अलावा आनंद निषाद को मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष और नेतराम निषाद को सदस्य नियुक्त किया गया है।

संस्कृत विद्या और शाकंभरी बोर्ड में जिम्मेदारियां

सरकार ने राजेश कुमार राजपूत को संस्कृत विद्या मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि सुमन मुथा को सदस्य बनाया गया है। वहीं शाकंभरी बोर्ड की कमान राजेंद्र कुमार नायक को सौंपी गई है। बोर्ड में बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी मिली है।

इन मंडलों में भी हुई नियुक्तियां

नई सूची में सुधीर गौतम को राज्य शिक्षा आयोग का अध्यक्ष, मनमथ नाथ शर्मा को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य, प्रसन्ना अवस्थी को छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम का सदस्य, जेपी शर्मा को रायपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, किशोर महानंद को श्रम कल्याण मंडल का उपाध्यक्ष, आनंद कुमार तिवारी को गौ सेवा आयोग का उपाध्यक्ष तथा मंगल दास ठाकुर को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी