रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 156 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। लंबे समय से लंबित यह प्रक्रिया अब पूरी होने जा रही है। करीब 10 साल बाद खिलाड़ियों को नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ है।
राजपत्र में जारी हुए खिलाड़ियों के नाम
सरकार ने चयनित 156 खिलाड़ियों के नाम छत्तीसगढ़ राजपत्र (गजट) में प्रकाशित कर दिए हैं। इसके साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। संबंधित विभाग अब आगे की औपचारिकताएं पूरी करेंगे।
देखें लिस्ट..





खिलाड़ियों में खुशी, खेलों को मिलेगा प्रोत्साहन
सरकारी नौकरी मिलने से खिलाड़ियों को करियर की सुरक्षा मिलेगी। साथ ही इससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।







