छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर शराब से भरा ट्रक पलटा, लाखों का नुकसान, सड़क पर बिखरी पेटियां

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा के समीप शराब से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक में लदी शराब की कई पेटियां टूटकर सड़क पर बिखर गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर शराब से भरा ट्रक पलटा, लाखों का नुकसान, सड़क पर बिखरी पेटियां
Shiv Sharan

छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा के समीप शराब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में रखी शराब की पेटियां टूटकर बिखर गईं। दुर्घटना में लाखों रुपये से अधिक का नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर शराब की बोतलें और पेटियां सड़क पर बिखरी नजर आईं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार शराब से भरा ट्रक भोपाल से सिवनी की ओर जा रहा था इसी दौरान छिंदवाड़ा-बैतूल मुख्य मार्ग पर जिले की सीमा के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें लदी शराब की पेटियों को काफी नुकसान पहुंचा कई पेटियां टूट गईं और उनमें रखी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास से गुजर रहा कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

1000600314

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था

घटना की जानकारी मिलते ही लावाघोघरी थाना प्रभारी आफताब खान एसआई मरकाम थाना स्टाफ और डायल-100 के चालक बंटी पवार मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सड़क पर बिखरी शराब की पेटियों को सुरक्षित कराने की व्यवस्था की

दस्तावेज और परमिट की जांच जारी

पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के दस्तावेजों और शराब परिवहन से संबंधित परमिट की जांच की जा रही है। वाहन में कितनी शराब लोड थी और दुर्घटना में कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में जगह, सुनील जाखड़ संभालेंगे चार्जशीट कमेटी की कमान

26 minutes ago

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़

about 1 hour ago

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु

about 1 hour ago

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज

about 1 hour ago

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती

about 1 hour ago

सिवनी: बंडोल में हाइवे मरम्मत के दौरान हादसा, बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, ईलाज जारी

about 1 hour ago

और पढ़ें

हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में जगह, सुनील जाखड़ संभालेंगे चार्जशीट कमेटी की कमान
पंजाब

भगवान विष्णु की अनोखी भक्ति देख भावुक हुए महादेव जानिए बैकुंठ चतुर्दशी के पौराणिक कथा
धर्म समाचार

भगवान विष्णु की अनोखी भक्ति देख भावुक हुए महादेव जानिए बैकुंठ चतुर्दशी के पौराणिक कथा

Winter Food: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं मक्के की रोटी, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत के फायदे; जानिए खास रेसिपी
रेसिपी

Winter Food: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं मक्के की रोटी, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत के फायदे; जानिए खास रेसिपी

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़
मध्यप्रदेश

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु
मध्यप्रदेश

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती
मध्यप्रदेश

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती

साड़ी और किले से कहीं आगे, हजारों वर्ष पुरानी गुहा संस्कृति, शैल चित्रों और आध्यात्मिक चेतना का अनमोल संसार
ब्लॉग