मध्यप्रदेश•

चित्रकूट में गधों का मेला, चंकी पांडेय के नाम वाले गधे की सबसे महंगी बोली, 72 हजार रुपये में हुआ सौदा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

चित्रकूट में गधों का मेला, चंकी पांडेय के नाम वाले गधे की सबसे महंगी बोली, 72 हजार रुपये में हुआ सौदा

सतना/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में दिवाली के मौके पर लगने वाला ऐतिहासिक गधों का मेला एक बार फिर सुर्खियों में है। मुगलकाल से चली आ रही इस अनोखी परंपरा में इस बार फिल्मी सितारों के नाम वाले गधे आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मिथुन चक्रवर्ती के नाम वाले गधों की खूब चर्चा हुई, लेकिन सबसे ज्यादा कीमत चंकी पांडेय के नाम वाले गधे को मिली। एक खरीदार ने उसे 72 हजार रुपये में खरीद लिया।

शाहरुख और अमिताभ के नाम वाले गधों की भी रही मांग
चित्रकूट के इस मेले में फिल्मी सितारों के नाम पर गधों का नामकरण करने की परंपरा लोगों के बीच खास आकर्षण पैदा करती है। इस बार चंकी पांडेय के नाम वाले गधे की सबसे ऊंची बोली लगी। वहीं, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के नाम वाले गधे 50 हजार रुपये से कम कीमत में बिके। मेले में इन नामों को लेकर खरीदारों और दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

तीन राज्यों से पहुंचे करीब 350 गधे और खच्चर
मंदाकिनी नदी के तट पर आयोजित इस पारंपरिक मेले में मध्यप्रदेश के अलावा पंजाब और राजस्थान से भी व्यापारी अपने गधे और खच्चर लेकर पहुंचे। इस बार मेले में करीब 350 जानवरों की मौजूदगी रही। चित्रकूट नगर परिषद के सीएमओ अंकित सोनी के मुताबिक, मेले के दौरान कुल 80 जानवरों की खरीद-बिक्री हुई।

सदियों से पहचान
दिवाली के बाद लगने वाला चित्रकूट का यह मेला अपनी अनूठी पहचान और सदियों पुरानी परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां गधों की खरीद-बिक्री के साथ फिल्मी सितारों के नाम रखने की परंपरा हर साल लोगों के बीच उत्सुकता का विषय बनी रहती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन में सीएम मोहन यादव, 1211 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन, देंगे कई बड़ी सौगात

8 minutes ago

यम द्वितीया पर कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त का होगा विधि-विधान से पूजन, कायस्थ समाज मनाएगा आराध्य देव का पर्व

37 minutes ago

एक बार फिर विवादों में विधायक प्रीतम लोधी... बीजेपी पदाधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप, प्रीतम बोले- मैं नहीं जानता

39 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 से पहले मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने वाराणसी में दिया बड़ा बयान, कहा मुस्कुराएंगे भगवान कृष्ण

about 1 hour ago

दिल्ली वालों की मौज! यमुना में शुरू हुई क्रूज सेवा, सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा नदी की सैर का मजा

about 1 hour ago

‘मैं अपने बच्चे को नदी में नहीं फेंकने दूंगी...’ सोनिया गांधी ने सुनाई पहले बेटे को खोने की दर्दनाक कहानी

about 1 hour ago

और पढ़ें

उज्जैन में सीएम मोहन यादव, 1211 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन, देंगे कई बड़ी सौगात
मध्यप्रदेश

उज्जैन में सीएम मोहन यादव, 1211 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन, देंगे कई बड़ी सौगात

यम द्वितीया पर कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त का होगा विधि-विधान से पूजन, कायस्थ समाज मनाएगा आराध्य देव का पर्व
मध्यप्रदेश

यम द्वितीया पर कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त का होगा विधि-विधान से पूजन, कायस्थ समाज मनाएगा आराध्य देव का पर्व

एक बार फिर विवादों में विधायक प्रीतम लोधी... बीजेपी पदाधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप, प्रीतम बोले- मैं नहीं जानता
मध्यप्रदेश

एक बार फिर विवादों में विधायक प्रीतम लोधी... बीजेपी पदाधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप, प्रीतम बोले- मैं नहीं जानता

यूपी चुनाव 2027 से पहले मध्यप्रदेश के  सीएम मोहन यादव ने वाराणसी में दिया बड़ा बयान, कहा मुस्कुराएंगे भगवान कृष्ण
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2027 से पहले मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने वाराणसी में दिया बड़ा बयान, कहा मुस्कुराएंगे भगवान कृष्ण

दिल्ली वालों की मौज! यमुना में शुरू हुई क्रूज सेवा, सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा नदी की सैर का मजा
मध्यप्रदेश

दिल्ली वालों की मौज! यमुना में शुरू हुई क्रूज सेवा, सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा नदी की सैर का मजा

रीवा सांसद के बयान पर किसानों में नाराजगी, संगठनों ने जताया विरोध, बोले- 'अन्नदाताओं का अपमान, माफी मांगें जनार्दन मिश्रा'

बरही अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच तेज, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी जांच के घेरे में...

MP में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी, डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर परीक्षा

छपारा की घटना पर मुख्यमंत्री  ने शोक संवेदना व्यक्त की, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता के निर्देश