MP में किसानों के प्रोटेस्ट पर मोहन सरकार ने कहा, मध्यप्रदेश में गन्ना उत्पादकों को सबसे ज्यादा कीमत दी जा रही

CM Mohan Yadav's response to the sugarcane farmers' protest
CM Mohan Yadav's response to the sugarcane farmers' protest
Khabar Digital Desk

मध्यप्रदेश में गन्ना किसानों के प्रोटेस्ट पर मोहन सरकार ने गुरुवार को कहा कि मध्यप्रदेश में अन्य गन्ना उत्पादक राज्य की तुलना में गन्ना उत्पादकों को सबसे ज्यादा 450 रूपये प्रति क्विंटल कीमत दी जा रही। भारत सरकार ने पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (Fair and Remunerative Price–FRP) ₹365 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

निर्धारित FRP से ज्यादा मूल्य मिल रहा गन्ना किसानों को

वर्तमान में मध्यप्रदेश के निजी शक्कर कारखानों द्वारा गन्ना किसानों से गन्‍ना फसल क्रय करने 440 से 455 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किये गये है। यह दर वर्तमान में अन्‍य राज्‍यो के निजी क्षेत्र के शक्कर कारखानों की घोषित दरो में सबसे ज्यादा है। यह मूल्य किसानों के हित में एक बड़ा कदम है जो निर्धारित FRP से अधिक है।

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो और गन्ना उत्पादन के प्रति उनका रुझान बना रहे, इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गन्ना उत्पादक किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है।

Mohan Sarkar said mp farmer protest increase in sugarcane prices

उत्तरप्रदेश में 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना का मूल्य दिया जा रहा

भारत सरकार ने गन्ने की खरीदी फेयर एण्ड रिन्यूनेरेटिव दर 365 रुपये प्रति क्विंटल रखी है। मध्यप्रदेश में किसानों को देश में सबसे ज्यादा 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीदी रेट मिल रहा है। मध्यप्रदेश से ज्यादा गन्ना उत्पादन करने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 400 रुपये प्रति क्विंटल रेट मिल रहा है।

उत्तरप्रदेश देश का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है लेकिन वहां 400 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। दूसरे नम्बर पर महाराष्ट्र है जहां 320 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। तीसरे नम्बर पर कर्नाटक है जहां किसानों को 360 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। गुजरात में 341.10 रुपये प्रति क्विंटल, छतीसगढ़ में 425 रुपये प्रति क्विंटल, हरियाणा में 430 रुपये प्रति क्विंटल, बैतूल में (म.प्र) में 440 रुपये प्रति क्विंटल और नरसिंहपुर (म.प्र) में 450 रुपये प्रति क्विंटल दर से खरीदी भाव मिल रहा है।

मध्यप्रदेश में 6.35 लाख मीट्रिक टन होता है गन्ना का उत्पादन

उल्लेखनीय है कि म.प्र में 6.35 लाख मीट्रिक टन गन्ना होता है। सबसे ज्यादा नरसिंहपुर (3.70 लाख मीट्रिक टन) दूसरे नम्बर पर बैतूल (1.38 लाख मीट्रिक टन) तीसरे नम्बर पर छिन्दवाड़ा (36,917 मीट्रिक टन) चौथे नम्बर पर दतिया (22,039 मीट्रिक टन) और पांचवे नंबर पर जिला बुरहानपुर (14,743 मीट्रिक टन) है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Bhopal News: फंदा में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों के प्रदर्शन की तैयारी, 28 को करेंगे चक्काजाम,निकाला मशाल जुलूस

about 4 hours ago

इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

about 4 hours ago

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन

about 4 hours ago

जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा

about 4 hours ago

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

about 5 hours ago

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

about 6 hours ago

और पढ़ें

UGC NET December 2026 City Intimation Slip जारी, यहां से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
प्रतियोगी परीक्षा

UGC NET December 2026 City Intimation Slip जारी, यहां से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

चेन्नई कारोबारी ने बालाजी को 121 किलो सोने से बना 46 विशेष आभूषण का दान किया, जानिए कौन हैं वर्धमान जैन
धर्म समाचार

चेन्नई कारोबारी ने बालाजी को 121 किलो सोने से बना 46 विशेष आभूषण का दान किया, जानिए कौन हैं वर्धमान जैन

सीनियर सिटीजन की हुई बल्ले बल्ले, बैंकों ने बदले FD और बचत खाते के नियम, बुजुर्गों को घर पर ही मिलेगी बैंकिंग सुविधा
बैंकिंग

सीनियर सिटीजन की हुई बल्ले बल्ले, बैंकों ने बदले FD और बचत खाते के नियम, बुजुर्गों को घर पर ही मिलेगी बैंकिंग सुविधा

Government Job: नकल माफिया पर सख्ती का असर! उत्तराखंड में 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
सरकारी नौकरी

Government Job: नकल माफिया पर सख्ती का असर! उत्तराखंड में 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Bhopal News: फंदा में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों के प्रदर्शन की तैयारी, 28 को करेंगे चक्काजाम,निकाला मशाल जुलूस
मध्यप्रदेश

Bhopal News: फंदा में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों के प्रदर्शन की तैयारी, 28 को करेंगे चक्काजाम,निकाला मशाल जुलूस

नेपाल की शिक्षिका सीमा ने विद्यार्थियों के साथ 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया शानदार डांस, गीतकार भी हुए प्रभावित
वायरल