दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इन दिनों अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही इस यात्रा की राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता का असर दिखाई दे रहा है। दिग्विजय सिंह के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पिछले 30 दिनों में करोड़ों की संख्या में व्यूज दर्ज किए गए हैं।

फेसबुक पर 30 दिन में 2.40 करोड़ व्यूज
दिग्विजय सिंह के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के पिछले 30 दिनों के आंकड़ों के मुताबिक, उनके पोस्ट और वीडियो को कुल 2 करोड़ 40 लाख व्यूज मिले हैं। इस अवधि में 22 लाख एंगेजमेंट दर्ज किए गए। वहीं, उनके फेसबुक अकाउंट से 52,959 नए फॉलोअर्स भी जुड़े हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान उनके सोशल मीडिया कंटेंट को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और उस पर प्रतिक्रिया दी। लाइक, कमेंट और शेयर जैसी गतिविधियों के जरिए भी लोगों की भागीदारी दर्ज हुई।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के बीच डिजिटल पहुंच की चर्चा
दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर उनकी गतिविधियां लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच फेसबुक पर सामने आए आंकड़ों ने उनकी डिजिटल मौजूदगी को भी चर्चा में ला दिया है। पिछले एक महीने में 2.40 करोड़ व्यूज, 22 लाख एंगेजमेंट और 52,959 नए फॉलोअर्स का जुड़ना उनके सोशल मीडिया अकाउंट की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है। हालांकि, इन आंकड़ों से यह स्पष्ट नहीं होता कि कितने अलग-अलग लोगों ने कंटेंट देखा है, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रियता जरूर सामने आई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

17 minutes ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

28 minutes ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 1 hour ago

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

about 1 hour ago

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

about 2 hours ago

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

about 2 hours ago

और पढ़ें

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

ट्रेन में महिला यात्री का मोबाइल चोरी... टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरोपी को पकड़ा, सुरक्षित लौटाया फोन

कांग्रेस विधायक के सरकारी आवास में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती... विधायक बोले- दोनों पुलिसकर्मी थे