बिहार•

गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर म्यांमार के राष्ट्रपति का भव्य स्वागत, महाबोधि मंदिर में की विशेष पूजा

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर म्यांमार के राष्ट्रपति का भव्य स्वागत, महाबोधि मंदिर में की विशेष पूजा

गयाजी/खबर डिजिटल/अजीत रेनू / म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग Min Aung Hlaing शनिवार को बिहार दौरे पर गयाजी पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में दर्शन-पूजन कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। उनके आगमन से पहले से ही बोधगया को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

सुबह करीब 9 बजे विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे राष्ट्रपति का राज्यपाल और वरिष्ठ अधिकारियों ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया। एयरपोर्ट से काफिला सीधे महाबोधि मंदिर परिसर पहुंचा। मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं ने उन्हें पाली मंत्रोच्चार के साथ अभिनंदन किया। राष्ट्रपति ने करीब 30 मिनट तक ध्यान-पूजा कर बोधि वृक्ष के नीचे विश्व शांति की प्रार्थना की।

बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे बोधगया क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया था। महाबोधि मंदिर से एयरपोर्ट तक 14 किमी का रूट सील रहा। एसपीजी, एनएसजी, एटीएस और बिहार पुलिस के 2000 से ज्यादा जवान तैनात रहे। ड्रोन, सीसीटीवी और स्नाइपर टीमों से लगातार निगरानी होती रही। आम श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश अस्थायी रूप से बंद रखा गया।

सुजाता स्थल पर भी अर्पित की श्रद्धा

पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति का काफिला बकरौर स्थित सुजाता मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने सुजाता द्वारा भगवान बुद्ध को खीर खिलाने वाले स्थान पर पुष्प अर्पित किए। बर्मीज बौद्ध भिक्षुओं ने इस दौरान विशेष प्रार्थना की। दौरे के अंत में राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर प्रशासन को म्यांमार की ओर से भेंट भी दी।

जिला प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति का यह दौरा भारत-म्यांमार के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर में राष्ट्रपति का विमान गया से वापस रवाना हो गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश