हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में जगह, सुनील जाखड़ संभालेंगे चार्जशीट कमेटी की कमान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है, हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणा पत्र समिति में जगह मिली है l जबकि सुनील जाखड़ को चार सीट कमेटी की जिम्मेदारी सौंप गई है l जानिए भाजपा की नहीं चुनावी रणनीति और इसके सियासी मायनेl

BJP Punjab Election 2027: harbhajan singh,Raghav Chadha get  key Roles
BJP Punjab Election 2027: harbhajan singh,Raghav Chadha get key Roles
Khabar Digital Desk

पंजाब की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए दो अहम समितियों का गठन किया है। इनमें पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के साथ राघव चड्ढा को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दोनों को भाजपा की 13 सदस्यीय घोषणापत्र समिति में शामिल किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता पूर्व भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना करेंगे।

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा सियासी दांव

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इन समितियों की घोषणा की है। घोषणापत्र समिति में हरभजन सिंह और राघव चड्ढा के अलावा मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्वनी सेखड़ी, सतनाम सिंह संधू, राजिंदर गुप्ता, परमपाल कौर और एचएस फुल्का को शामिल किया गया है।

हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को मिली अहम जिम्मेदारी

इस राजनीतिक घटनाक्रम का एक अहम पहलू हरभजन सिंह और राघव चड्ढा का पिछला राजनीतिक सफर भी है। अप्रैल 2026 में आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इनमें हरभजन सिंह और राघव चड्ढा भी शामिल थे। अब भाजपा ने इन नेताओं को पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अहम जिम्मेदारी दी है।

सुनील जाखड़ संभालेंगे 14 सदस्यीय चार्जशीट कमेटी

भाजपा ने केवल घोषणापत्र समिति ही नहीं, बल्कि 14 सदस्यीय चार्जशीट कमेटी का भी गठन किया है। इस समिति की कमान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को सौंपी गई है। इसका उद्देश्य पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ भाजपा का पक्ष और सरकार की कथित नाकामियों को सामने रखना है।

इस समिति में पूर्व मंत्री इकबाल सिंह लालपुरा, विजय सांपला, श्वेत मलिक, परनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, दिनेश बब्बू, सुशील रिंकू, गेजा राम, विक्रमजीत सिंह साहनी, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, एसएस चन्नी और जगमीत सिंह बराड़ को शामिल किया गया है।

पंजाब सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा

दोनों समितियों के गठन को भाजपा की 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है। एक तरफ घोषणापत्र समिति पंजाब के लिए पार्टी की नीतियों और चुनावी वादों का खाका तैयार करेगी, वहीं दूसरी तरफ चार्जशीट समिति के जरिए आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।

2027 के चुनाव में हरभजन सिंह की भूमिका पर नजरें

अब देखना होगा कि क्रिकेट के मैदान पर अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चुनौती देने वाले हरभजन सिंह राजनीति की पिच पर भाजपा की चुनावी रणनीति में कितनी अहम भूमिका निभाते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़

about 1 hour ago

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु

about 1 hour ago

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज

about 1 hour ago

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती

about 1 hour ago

सिवनी: बंडोल में हाइवे मरम्मत के दौरान हादसा, बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, ईलाज जारी

about 1 hour ago

सिंहस्थ को लेकर रेलवे ने तैयार किया स्पेशल प्लान, इन स्टेशनों का हो रहा विकास, यात्री सुविधाओं पर ध्यान

about 2 hours ago

और पढ़ें

भगवान विष्णु की अनोखी भक्ति देख भावुक हुए महादेव जानिए बैकुंठ चतुर्दशी के पौराणिक कथा
धर्म समाचार

भगवान विष्णु की अनोखी भक्ति देख भावुक हुए महादेव जानिए बैकुंठ चतुर्दशी के पौराणिक कथा

Winter Food: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं मक्के की रोटी, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत के फायदे; जानिए खास रेसिपी
रेसिपी

Winter Food: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं मक्के की रोटी, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत के फायदे; जानिए खास रेसिपी

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़
मध्यप्रदेश

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु
मध्यप्रदेश

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती
मध्यप्रदेश

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती

साड़ी और किले से कहीं आगे, हजारों वर्ष पुरानी गुहा संस्कृति, शैल चित्रों और आध्यात्मिक चेतना का अनमोल संसार
ब्लॉग

साड़ी और किले से कहीं आगे, हजारों वर्ष पुरानी गुहा संस्कृति, शैल चित्रों और आध्यात्मिक चेतना का अनमोल संसार

सिवनी: बंडोल में हाइवे मरम्मत के दौरान हादसा, बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, ईलाज जारी
मध्यप्रदेश

सिवनी: बंडोल में हाइवे मरम्मत के दौरान हादसा, बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, ईलाज जारी

कैलाश और आकाश विजयवर्गीय का फोटो पोस्टर से गायब, विधानसभा एक में 'स्वाभिमान सियासत'
मध्यप्रदेश

कैलाश और आकाश विजयवर्गीय का फोटो पोस्टर से गायब, विधानसभा एक में 'स्वाभिमान सियासत'