World Toilet Day: इंदौर में 100 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों पर जल संरक्षण का संदेश, महापौर ने शुरू किया बकेट वॉटर चैलेंज

विश्व शौचालय दिवस पर इंदौर नगर निगम ने जल संरक्षण अभियान शुरू किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बकेट वॉटर चैलेंज की शुरुआत कर लोगों से शावर के बजाय बाल्टी से नहाने की अपील की।

मध्यप्रदेशसुनील बंशीवाल
World Toilet Day: इंदौर में 100 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों पर जल संरक्षण का संदेश, महापौर ने शुरू किया बकेट वॉटर चैलेंज

इंदौर/खबर डिजिटल/ विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) के अवसर पर इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता के साथ जल संरक्षण को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। शहर के विभिन्न सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों (CTPT) को आकर्षक थीम पर सजाकर नागरिकों को पानी बचाने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अन्नपूर्णा तालाब के पास स्थित सार्वजनिक जनसुविधा केंद्र से 'बकेट वॉटर चैलेंज' और 'जल जागरूकता एक्सप्रेस' अभियान का शुभारंभ किया। वहीं, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने एबी रोड स्थित सिटी बस ऑफिस के सीटीपीटी का निरीक्षण किया।

महापौर ने किया सुपरवाइजर और केयरटेकर का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देने वाले सुपरवाइजर एवं केयरटेकर को माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा आयोजन में सहयोग करने वाली विभिन्न संस्थाओं और स्टेकहोल्डर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा 'बबलू', अपर आयुक्त प्रखर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

शावर छोड़िए, नहाने के लिए इस्तेमाल कीजिए बाल्टी
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में स्वच्छता के साथ जल संरक्षण को लेकर भी लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 'बकेट वॉटर चैलेंज' शुरू किया गया है। इसके माध्यम से लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में पानी की खपत कम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नहाने के लिए शावर के बजाय बाल्टी का इस्तेमाल करें। इसी तरह पौधों में पानी देने और घर की साफ-सफाई के दौरान भी जरूरत के मुताबिक बाल्टी से पानी का उपयोग करें। इससे पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने और उपलब्ध जल का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।

शहर में घूमेगी जल जागरूकता एक्सप्रेस
जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम ने 'जल जागरूकता एक्सप्रेस' वाहन भी शुरू किया है। यह वाहन शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर नागरिकों को पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन और जल के उचित उपयोग के प्रति जागरूक करेगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने के लिए प्रेरित करना है।

वेस्ट टू आर्ट और कैच द रेन थीम पर सजे सार्वजनिक शौचालय
विश्व शौचालय दिवस पर शहर के उषा नगर, वर्ल्ड कप चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, सिटी बस ऑफिस, सरवटे बस स्टैंड, पलसीकर, पंचशील नगर, शारदा मठ, मेघदूत, 56 दुकान शिशुकुंज, ऊधम सिंह चौराहा और इंदिरा प्रतिमा सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित सीटीपीटी को विशेष रूप से सजाया गया। इन जनसुविधा केंद्रों पर 'वेस्ट टू आर्ट', '3 आर', जल संरक्षण और 'कैच द रेन' जैसी थीम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इनकी सजावट में नागरिकों और विभिन्न संस्थाओं ने स्वयं भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
आयोजन में आकाश इंस्टीट्यूट, टीवीएस शोरूम, बी-एप्पल, प्रोफेशनल आर्ट की अनिता पाल एवं उनके विद्यार्थियों, बस ऑपरेटर, जेएमबी स्वीट्स, गरिमा स्कूल, शारदा मठ स्कूल, 56 दुकान मार्केट एसोसिएशन, वैभवश्री केसरी और सपना-संगीता मार्केट एसोसिएशन सहित कई संस्थाओं का सहयोग रहा। नगर निगम का उद्देश्य जनभागीदारी के जरिए स्वच्छता के साथ जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पानी के पुनः उपयोग को बढ़ावा देना है। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ और जल संरक्षित इंदौर बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

View all posts by सुनील बंशीवाल

संबंधित खबरें

अमृत 2.0 में गड़बड़ी की आहट, अब भोपाल की समिति खोलेगी डिंडौरी की फाइलें

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, पिछले तीन सालों में इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में 200 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी

about 5 hours ago

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता

about 6 hours ago

Omkareshwar Panchkroshi Yatra: 20 नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा, 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

about 6 hours ago

‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त

about 7 hours ago

दिल्ली में फिर Form 7 के दुरुपयोग का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिए चुनाव आयोग को जांच के निर्देश

about 7 hours ago

और पढ़ें

अमृत 2.0 में गड़बड़ी की 
आहट, अब भोपाल की समिति खोलेगी डिंडौरी की फाइलें
मध्यप्रदेश

अमृत 2.0 में गड़बड़ी की आहट, अब भोपाल की समिति खोलेगी डिंडौरी की फाइलें

CM मोहन यादव ने कहा, पिछले तीन सालों में इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में 200 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, पिछले तीन सालों में इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में 200 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता
मध्यप्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता

Omkareshwar Panchkroshi Yatra: 20 नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा, 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
मध्यप्रदेश

Omkareshwar Panchkroshi Yatra: 20 नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा, 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त
मध्यप्रदेश

‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त

दिल्ली में फिर Form 7 के दुरुपयोग का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिए चुनाव आयोग को जांच के निर्देश
दिल्ली

दिल्ली में फिर Form 7 के दुरुपयोग का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिए चुनाव आयोग को जांच के निर्देश

प्रमुख अभियंता देवड़ा के संरक्षण में नियमों को ठेंगा बता जल संसाधन विभाग केवलारी में पदस्थ है रवींद्र सोनी
मध्यप्रदेश

प्रमुख अभियंता देवड़ा के संरक्षण में नियमों को ठेंगा बता जल संसाधन विभाग केवलारी में पदस्थ है रवींद्र सोनी

Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
क्रिकेट

Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

विंटर और वेडिंग सीजन ने बदला फैशन ट्रेंड: Gen-Z को पसंद आ रही कुरियन स्टाइल के ढीले ढाले कपड़े
फैशन

विंटर और वेडिंग सीजन ने बदला फैशन ट्रेंड: Gen-Z को पसंद आ रही कुरियन स्टाइल के ढीले ढाले कपड़े