5 दिसंबर को होगा मड़ई मेला एवं भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम को मिलेंगे 7 हजार रुपये

सिवनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कलारबाकी के ग्राम बाजारवाड़ा में आगामी 5 दिसंबर 2026, शनिवार को एक दिवसीय मड़ई मेला और भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस सांस्कृतिक और खेल आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों तथा युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

5 दिसंबर को होगा मड़ई मेला एवं भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम को मिलेंगे 7 हजार रुपये
Shiv Sharan

विशाल भारद्वाज, सिवनी। सिवनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलारबाकी अंतर्गत ग्राम बाजारवाड़ा में आगामी 5 दिसंबर 2026, दिन शनिवार को एक दिवसीय मड़ई मेला एवं भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर ग्रामवासियों एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है।

ग्राम बाजारवाड़ा के समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को पारंपरिक खेल कबड्डी के प्रति जागरूक करना तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न कबड्डी टीमों के शामिल होने की संभावना है।

1000602359

आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपये, तृतीय पुरस्कार 3,100 रुपये एवं चतुर्थ पुरस्कार 2,100 रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रति खिलाड़ी प्रवेश शुल्क 301 रुपये निर्धारित किया गया है।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं आसपास के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मड़ई मेले एवं कबड्डी प्रतियोगिता का हिस्सा बनने की अपील की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

 युवा वर्ष में भर्तियों की बौछार: MP PSC की 15 परीक्षाएं लगातार दूसरे-तीसरे साल
मध्यप्रदेश

युवा वर्ष में भर्तियों की बौछार: MP PSC की 15 परीक्षाएं लगातार दूसरे-तीसरे साल

खदानों में मौत का खेल, फाइलों में सुरक्षा, कटनी के हादसों का गुनहगार कौन?
मध्यप्रदेश

खदानों में मौत का खेल, फाइलों में सुरक्षा, कटनी के हादसों का गुनहगार कौन?

सिवनी:  NH-44 पर मौत का गड्ढा! सड़क किनारे खुला पड़ा गहरा गड्ढा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सिवनी: NH-44 पर मौत का गड्ढा! सड़क किनारे खुला पड़ा गहरा गड्ढा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

करोड़ों खर्च, फिर भी बंद: इंदौर के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट बेकार
मध्यप्रदेश

करोड़ों खर्च, फिर भी बंद: इंदौर के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट बेकार

इंदौर–खंडवा रेल लाइन का काम कहां तक पहुंचा? 2030 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए कब शुरू होगी ट्रेन सेवा
मध्यप्रदेश

इंदौर–खंडवा रेल लाइन का काम कहां तक पहुंचा? 2030 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए कब शुरू होगी ट्रेन सेवा

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की साइबर क्राइम थाने में शिकायत, एडिट वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की साइबर क्राइम थाने में शिकायत, एडिट वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप

PM Kisan 25th Installment: खाते में कब आएंगे अगली किस्त के ₹2000? जानें तारीख और जरूरी नियम!
नेशनल न्यूज़

PM Kisan 25th Installment: खाते में कब आएंगे अगली किस्त के ₹2000? जानें तारीख और जरूरी नियम!

MP Congress में बड़े बदलाव की तैयारी: 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी नई कार्यकारिणी, जानें किसे मिलेगा मौका
मध्यप्रदेश

MP Congress में बड़े बदलाव की तैयारी: 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी नई कार्यकारिणी, जानें किसे मिलेगा मौका

MP Politics: भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? जिलाध्यक्ष की रेस में ये 7 दिग्गज नाम सबसे आगे!
मध्यप्रदेश

MP Politics: भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? जिलाध्यक्ष की रेस में ये 7 दिग्गज नाम सबसे आगे!