पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की साइबर क्राइम थाने में शिकायत, एडिट वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप

नितिन नवीन के कथित एडिटेड वीडियो को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी विवाद शुरू हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की साइबर क्राइम थाने में शिकायत, एडिट वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन का कथित रूप से एडिट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भोपाल स्थित साइबर क्राइम थाने पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपकर उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

मूल वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप
भाजपा नेताओं का आरोप है कि नितिन नवीन के संबोधन के मूल वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे एडिटेड स्वरूप में सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। पार्टी ने इस तरह के वीडियो को भ्रामक बताते हुए इसके प्रसार पर आपत्ति जताई है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने, वीडियो की वास्तविकता का पता लगाने और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल करने की मांग की है।

बीजेपी ने माना गंभीर मामला
भाजपा नेताओं का कहना है कि किसी राजनीतिक नेता के भाषण को कथित तौर पर तोड़-मरोड़कर पेश करना और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना गंभीर मामला है। इससे आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। पार्टी ने पुलिस से शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने का आग्रह किया है। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

इंदौर–खंडवा रेल लाइन का काम कहां तक पहुंचा? 2030 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए कब शुरू होगी ट्रेन सेवा

6 minutes ago

MP Congress में बड़े बदलाव की तैयारी: 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी नई कार्यकारिणी, जानें किसे मिलेगा मौका

about 1 hour ago

MP Politics: भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? जिलाध्यक्ष की रेस में ये 7 दिग्गज नाम सबसे आगे!

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री के बेटे के बयान से फैली सनसनी, बीजेपी के पूर्व सीएम को भूला देने का दावा

about 1 hour ago

टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच भोपाल में बढ़े मरीज, दो साल में 2077 नए मामले, MP में हर दिन 13 लोगों की मौत

about 1 hour ago

इंदौर में 70 फीट नीचे तक सूखी मिली जमीन, मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल में नहीं मिला पानी, भूजल संकट ने बढ़ाई चिंता

about 2 hours ago

और पढ़ें

इंदौर–खंडवा रेल लाइन का काम कहां तक पहुंचा? 2030 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए कब शुरू होगी ट्रेन सेवा
मध्यप्रदेश

PM Kisan 25th Installment: खाते में कब आएंगे अगली किस्त के ₹2000? जानें तारीख और जरूरी नियम!
नेशनल न्यूज़

PM Kisan 25th Installment: खाते में कब आएंगे अगली किस्त के ₹2000? जानें तारीख और जरूरी नियम!

MP Congress में बड़े बदलाव की तैयारी: 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी नई कार्यकारिणी, जानें किसे मिलेगा मौका
मध्यप्रदेश

MP Congress में बड़े बदलाव की तैयारी: 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी नई कार्यकारिणी, जानें किसे मिलेगा मौका

MP Politics: भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? जिलाध्यक्ष की रेस में ये 7 दिग्गज नाम सबसे आगे!
मध्यप्रदेश

MP Politics: भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? जिलाध्यक्ष की रेस में ये 7 दिग्गज नाम सबसे आगे!

मध्यप्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री के बेटे के बयान से फैली सनसनी, बीजेपी के पूर्व सीएम को भूला देने का दावा
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री के बेटे के बयान से फैली सनसनी, बीजेपी के पूर्व सीएम को भूला देने का दावा

टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच भोपाल में बढ़े मरीज, दो साल में 2077 नए मामले, MP में हर दिन 13 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश

टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच भोपाल में बढ़े मरीज, दो साल में 2077 नए मामले, MP में हर दिन 13 लोगों की मौत

इंदौर में 70 फीट नीचे तक सूखी मिली जमीन, मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल में नहीं मिला पानी, भूजल संकट ने बढ़ाई चिंता
मध्यप्रदेश

इंदौर में 70 फीट नीचे तक सूखी मिली जमीन, मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल में नहीं मिला पानी, भूजल संकट ने बढ़ाई चिंता

Weather Update: इन राज्यों में चलेगी 50 किमी की रफ्तार से आंधी, मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी
नेशनल न्यूज़

Weather Update: इन राज्यों में चलेगी 50 किमी की रफ्तार से आंधी, मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी

जलकर के चक्रवृद्धि ब्याज पर नगर निगम का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को राहत