CHO कर्मचारियों ने आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल को सौंपा आवेदन

नियमितीकरण और बेहतर वेतनमान की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने आवाज बुलंद की है। जोबट विधायक सेना महेश पटेल विधानसभा सदन में इन स्वास्थ्यकर्मियों का पक्ष रखेंगी।

CHO कर्मचारियों ने आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल को सौंपा आवेदन
Shiv Sharan

आलीराजपुर, कुलदीप खराड़िया। नियमितीकरण, वेतनमान एवं सुरक्षित भविष्य की मांगों को लेकर उठाई आवाज, विधायक सेना महेश पटेल सदन में रखेंगी कर्मचारियों का पक्ष

जोबट। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की विभिन्न मांगों एवं सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स, मध्य प्रदेश के प्रतिनिधियों ने आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल को आवेदन सौंपा। कर्मचारियों ने आवेदन के माध्यम से अपनी लंबित मांगों से अवगत कराते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।

आवेदन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित कैडर में शामिल कर 5200 ग्रेड पे निर्धारित करने, कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि (PBI) को वेतन में समायोजित करने, नियमित कर्मचारियों के समान वेतनमान एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने तथा राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में शामिल करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

कर्मचारियों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत CHO स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा संबंधी समस्याओं और भविष्य की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपेक्षित समाधान नहीं हो पाया है।

प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमितीकरण एवं उचित वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों एवं समस्याओं को जोबट विधायक सेना महेश पटेल के माध्यम से विधानसभा सदन में प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

CHO कर्मचारियों ने अपनी मांगों को सदन में उठाए जाने के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि शासन स्तर पर उनकी समस्याओं का सकारात्मक समाधान होगा और उन्हें जल्द ही राहत मिलेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

about 1 hour ago

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

about 1 hour ago

भोपाल का नया प्रभारी मंत्री कौन होगा? चार दिग्गज नेताओं के नामों पर सियासी हलचल तेज

about 2 hours ago

संविधान दिवस उत्सव: संविधान की बारीकियों को बताती मध्यप्रदेश विधानसभा में लगी संविधान गैलरी

about 2 hours ago

UP चुनाव 2027: सपा के घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ता, सभी फसलों पर MSP और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

about 3 hours ago

नरसिंहपुर में गन्ना किसानों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, 600 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य की मांग

about 3 hours ago

और पढ़ें

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल
नेशनल न्यूज़

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान
नेशनल न्यूज़

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
मध्यप्रदेश

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

अब बेबी बॉस नहीं, मॉन्स्टर बॉस कहलाएंगे वैभव सूर्यवंशी, सुनील गावस्कर ने दिया नया नाम
क्रिकेट