BJP New Appointment: भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज नेता को मिली राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी

BJP Latest News: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है. जानिए उनके अनुभव, नई जिम्मेदारी और भाजपा की संगठनात्मक रणनीति से जुड़ी पूरी जानकारी.

BJP New Appointment: भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज नेता को मिली राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी
डॉ आशा शर्मा

भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है. इसी क्रम में पार्टी नेतृत्व विभिन्न स्तरों पर नई नियुक्तियां कर रहा है. हाल ही में कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब भाजपा ने संगठन में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है.यह नियुक्ति पार्टी नेतृत्व की उस रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है जिसके तहत अनुभवी और संगठनात्मक कार्यों में दक्ष नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व दिए जा रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को इस नियुक्ति की घोषणा की. पार्टी के भीतर इसे संगठन को और अधिक सक्रिय तथा कार्यकर्ताओं से जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को मिली अहम जिम्मेदारी

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की नियुक्ति के बाद मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि त्रिपाठी के लंबे संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद की क्षमता से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को सकारात्मक दिशा प्राप्त होगी और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और बेहतर होगा.

https://twitter.com/Hkhandelwal1964/status/2061357502864957844?

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का राजिनीतिक सफर है बेहद अच्छा

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहने के दौरान उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. वे उन नेताओं में गिने जाते हैं जो प्रचार और सार्वजनिक चर्चाओं से दूर रहकर संगठन को मजबूत करने पर अधिक ध्यान देते हैं. पार्टी के भीतर उनकी पहचान एक कुशल रणनीतिकार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाले नेता के रूप में रही है.

उनका कार्यक्षेत्र अब नई दिल्ली रहेगा

इसी अनुभव और संगठन में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. जानकारी के अनुसार उनका कार्यक्षेत्र अब नई दिल्ली रहेगा, जहां से वे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और संवाद की भूमिका निभाएंगे. इससे पहले नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बिहार और झारखंड में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं. इन राज्यों में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में उनकी भूमिका को काफी अहम माना जाता है. भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!