कार्बाइड गन पर सख्ती: एक्शन में कलेक्टर! आतिशबाजी दुकानों पर दिया सख्त निर्देश

कार्बाइड गन पर सख्ती: एक्शन में कलेक्टर! आतिशबाजी दुकानों पर दिया सख्त निर्देश
Khabar Digital Admin

सागर/ हर्षित पाण्डेय/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सागर जिले में कार्बाइड गन पर सख्त निगरानी शुरू कर दी गयी है। सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने प्रतिबंधित कार्बाइड गन के संबंध में आतिशबाजी विक्रेता रमेश ताला वाला भाग्योदय की गोदाम पहुंचकर निरीक्षण किया। कार्बाइड गन को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गन का न तो स्टोर हो और न किसी प्रकार का विक्रय हो अन्यथा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

सागर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने संपूर्ण आतिशबाजी भण्डारण केन्द्र का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही फायर उपकरण की टेस्टिंग भी कराई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, एसडीम अमन मिश्रा, तहसीलदार संदीप तिवारी, राहुल गौंड़ मौजूद थे।

कलेक्टर संदीप जी आर ने कार्बाइड गन से होने वाली दुर्घटना और संभावित खतरों से बचाव हेतु संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने अपने क्षेत्र में कार्बाइड गन के उपयोग को रोकने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाएं। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि कार्बाइड गन के निर्माण, भंडारण, विक्रय और इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्यवाही करें।

प्रेमानंद महाराज के लिए चढ़ाई चादर, मुस्लिम समाजजनों ने मांगी दुआ - Khabar Digital

सागर में कार्बाइड गन पर सख्त निगरानी शुरू

कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि हाल ही में कैल्शियम कार्बाइड गन से होने वाली दुर्घटनाओं और उससे बच्चों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच, बच्चों की आंखें खराब होने की खबर के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्बाइड गन के उपयोग पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा कि सागर में भी कार्बाइड गन से होने वाले खतरों से बचाव के लिए अधिकारियों को बाजारों के निरीक्षण करने और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति कार्बाइड गन को बनाते, बेचते और उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्बाइड गन शरीर के लिए खतरनाक

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ममता तिमोरे एवं डॉ. प्रवीण खरे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर ने बताया कि कार्बाइड गन का असर आंखों और शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। बच्चों और युवाओं में इसकी वजह से आंखों की चोटों के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। डॉ. प्रवीण खरे ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की आंखों में कार्बाइड गन की चिंगारी या धुआं चला जाए, तो सबसे पहले आंखों को 15-20 मिनट तक हल्के पानी से धोएं।

पानी बहाते समय प्रेशर बहुत ज्यादा न रखें। अगर व्यक्ति कॉन्टैक्ट लेंस पहने हुए है, तो उसे तुरंत निकाल दें। आंख धोते समय मुंह खुला रखें, ताकि गैस का दबाव कम हो, लेकिन आंखों पर दबाव न डालें और न ही किसी कपड़े या वस्तु से ढकें। साथ ही बिना देर किए निकटतम नेत्र चिकित्सक के पास जाएं।

Gold And Silver Price : सोना फिर हो गया सस्ता.. खरीद सको तो खरीद लो! - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!