CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा: अमित शाह को दी MP में हो रहें कार्यों की जानकारी

CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा: अमित शाह को दी MP में हो रहें कार्यों की जानकारी
Khabar Digital Desk

भोपाल/ विजयपाल/ खबर डिजिटल/ CM Mohan Yadav Delhi visit: CM मोहन यादव शनिवार को नई दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान CM मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और मध्यप्रदेश में किसान कैबिनेट बैठक और किसान कल्याण वर्ष की जानकारी दी। सीएम ने बताया कि इस बार किसानों व आदिवासियों के सम्मान में पहली कृषि कैबिनेट भी आदिवासी अंचल बड़वानी में होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2026 को मध्यप्रदेश सरकार किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष व विक्रमोत्सव को लेकर विस्तार से जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण व उनकी आय बढ़ाने के लिए अलग-अलग सत्रह विभागों के साथ जुड़कर एक समन्वित कार्य योजना बनाकर किसानों का कल्याण किया जाएगा। किसान कल्याण वर्ष में हम किसानों और आदिवासियों के सम्मान में इसी महीने बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं।

भारतीय संस्कृति को देश और दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित विक्रमोत्सव का आयोजन पूरे प्रदेशभर में किया जाएगा। इस संबंध में मैने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी को विस्तार से जानकारी दी है।

इंस्टाग्राम पर रीच बढ़ाने के लिए फेक खबर की रील बनाकर कर रहा था गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार - Khabar Digital

यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के स्थान पर स्मारक बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 40 साल पहले कांग्रेस शासनकाल में भोपाल में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में गैस लीक कांड हुआ था। इस गैस त्रासदी में भोपाल के हजारों लोगों की जान चली गई थी। कांग्रेस गैस त्रासदी के बाद वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन को लेकर कुछ नहीं किया। पिछले साल हमारी सरकार ने उस कचरे का निस्तारण कराया है। फैक्ट्री के स्थान पर स्मारक बनाया जाएगा। इस दिशा में एक बड़ा प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है।

यहां आधुनिक प्रयोगशालाएं, राजा भोज के विज्ञान परंपरा के आधार पर राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान बनाने का विचार किया जा रहा है। हमारी सरकार ने मध्यप्रदेश की धरती को नक्सलवाद से मुक्त कराया है। मध्यप्रदेश में नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह से विराम लग चुका है। लंबे समय तक नक्सलवाद का दंश झेलने वाले बालाघाट में बैगा महोत्सव का बड़ा आयोजन किया जाए, नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में समग्र विकास जैसे विषयों पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया है।

राष्ट्रपति को बाबा महाकाल के दर्शन व मध्यप्रदेश की प्रगति देखने का निमंत्रण दिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी से मुलाकात कर मध्यप्रदेश की यात्रा पर आने, बाबा महाकाल के दर्शन करने और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं मध्यप्रदेश की प्रगति को देखने के लिए निमंत्रण दिया है। मध्यप्रदेश संगठन आधारित प्रदेश है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने भी राष्ट्रपति जी को मध्यप्रदेश के प्रवास के लिए निमंत्रण दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कार्य कर रहे हैं। सर्वाइकल कैंसर की संभावनाओं पर विराम लगाने के लिए 15 साल से बड़ी लेकिन 16 साल से कम उम्र की करीब आठ लाख से ज्यादा बेटियों को टीका लगाने का ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार को 7800 के करीब टीके मिले हैं। बेटियों को लगने वाला यह टीका निःशुल्क लगाया जाएगा जो वरदान साबित होगा। मैंने आज स्वयं लाइव प्रसारण के माध्यम से मध्यप्रदेश में इस कार्यक्रम में सहभागिता की है।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)की वनरक्षक भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल…

हमारी सरकार ने भगोरिया को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि होली के आठ दिन पूर्व से हमारे प्रदेश के आदिवासी अंचल में भगोरिया पर्व मनाया जाता है। मैं शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली अलीराजपुर में भगोरिया पर्व में शामिल हुआ हूं। हमारी सरकार ने भगोरिया के गौरव को और बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर एक बड़ा कार्यक्रम राज्य में होने वाला है।

मुझे इस बात का गर्व है कि मध्यप्रदेश सोयाबीन उत्पादन में नंबर एक राज्य है। मध्यप्रदेश गेहूं उत्पादन में देश में दूसरे नंबर पर है। हमारा प्रदेश दलहन में सबसे आगे है। तिलहन में भी सबसे नंबर वन हम हैं। मूंगफली, सोयाबीन सबसे ज्यादा कहीं होती है तो हमारे प्रदेश में होती है। फूड प्रोसेसिंग में भी हम तेजी से कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश ऑर्गेनिक खेती को लेकर भी कार्य कर रहा है।

https://twitter.com/i/status/2027743336828965286
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!