PESA एक्ट पर फग्गन सिंह कुलस्ते का लक्ष्मण सिंह मरकाम पर पलटवार, बोले- सिर्फ आंकड़े गिनाने से विकास नहीं होता

मध्यप्रदेश में PESA एक्ट और आदिवासी विकास को लेकर भाजपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। फग्गन सिंह कुलस्ते ने लक्ष्मण सिंह मरकाम से कानून के क्रियान्वयन, मंडला मेडिकल कॉलेज और 5 हजार करोड़ के बजट पर सवाल पूछे हैं।

फग्गन सिंह कुलस्ते का लक्ष्मण सिंह मरकाम पर पलटवार
फग्गन सिंह कुलस्ते का लक्ष्मण सिंह मरकाम पर पलटवार
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आदिवासी क्षेत्रों के विकास और पेसा (PESA) एक्ट के क्रियान्वयन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता फग्गन सिंह कुलस्ते ने लक्ष्मण सिंह मरकाम के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें सरकार की छवि खराब करने और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं करने की नसीहत दी है। कुलस्ते ने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में PESA एक्ट लागू है तो आखिर इसका लाभ गांवों तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है?

PESA एक्ट पर मरकाम से मांगा जवाब

फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अधिकारी को सरकार की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की पूरी जानकारी होनी चाहिए। PESA एक्ट को लेकर सवाल खड़े करने से पहले लक्ष्मण सिंह मरकाम को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर गांवों तक इसका लाभ और बजट क्यों नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि कानून लागू है तो आदिवासी बहुल गांवों में इसका प्रभाव जमीन पर दिखाई क्यों नहीं दे रहा? केवल व्यवस्था पर सवाल उठाने के बजाय इसके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट किया जाना चाहिए।

मंडला मेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर भी घेरा

कुलस्ते ने मंडला मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रयासों से मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दिलाई थी, लेकिन वन विभाग से फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने इस मामले में लक्ष्मण सिंह मरकाम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा कि वन विभाग से जरूरी अनुमति दिलाने के लिए आखिर क्या प्रयास किए गए? उनका कहना था कि विकास से जुड़ी परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए केवल मंजूरी पर्याप्त नहीं होती, बल्कि संबंधित विभागों के बीच समन्वय और जरूरी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करना भी जरूरी है।

5 हजार करोड़ के दावे पर पूछा विकास का फॉर्मूला

आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने के दावे पर भी फग्गन सिंह कुलस्ते ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि केवल बड़े-बड़े आंकड़े बताने से विकास नहीं होता। इसके लिए स्पष्ट कार्ययोजना, बेहतर प्लानिंग और ठोस रणनीति की जरूरत होती है। कुलस्ते ने लक्ष्मण सिंह मरकाम से पूछा कि विकास के लिए बताई जा रही राशि का उपयोग किस तरह होगा और इसके लिए उनकी ठोस रणनीति क्या है? उन्होंने संकेत दिया कि आदिवासी क्षेत्रों में वास्तविक बदलाव तभी आएगा, जब योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

आदिवासी विकास के मुद्दे पर बढ़ी सियासी हलचल

PESA एक्ट, मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित बजट जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा नेताओं के बीच सामने आई बयानबाजी ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। एक ओर योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी असर को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विकास के दावों के साथ जवाबदेही और ठोस कार्ययोजना की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि लक्ष्मण सिंह मरकाम इन सवालों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

कटनी खितौली में कथित अवैध होम स्टे पर कार्रवाई कब? छात्रावास सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
मध्यप्रदेश

कटनी खितौली में कथित अवैध होम स्टे पर कार्रवाई कब? छात्रावास सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इंदौर: चंदनगुरु व्यायामशाला का कोच मनीष नामदेव गिरफ्तार, 14 साल के पहलवान छात्र से यौन शोषण का आरोप
मध्यप्रदेश

इंदौर: चंदनगुरु व्यायामशाला का कोच मनीष नामदेव गिरफ्तार, 14 साल के पहलवान छात्र से यौन शोषण का आरोप

अब ATM की तरह UPI से निकालें PF का पैसा! EPFO करने जा रहा बड़ा बदलाव, जानिए कितनी होगी लिमिट
बिजनेस न्यूज

अब ATM की तरह UPI से निकालें PF का पैसा! EPFO करने जा रहा बड़ा बदलाव, जानिए कितनी होगी लिमिट

Gold Silver Price: सोना 2,019 रुपये महंगा, चांदी में 5,700 रुपये से ज्यादा का उछाल, जानें आज के भाव
बिजनेस न्यूज

Gold Silver Price: सोना 2,019 रुपये महंगा, चांदी में 5,700 रुपये से ज्यादा का उछाल, जानें आज के भाव

मशरूम उत्पादन में पश्चिम बंगाल नंबर-1, MP का योगदान सिर्फ 0.47%
किसान समाचार

मशरूम उत्पादन में पश्चिम बंगाल नंबर-1, MP का योगदान सिर्फ 0.47%

80 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए भी जरूरी है ये काम, पेंशन जारी रखने के लिए तुरंत करें यह प्रक्रिया
बिजनेस न्यूज

80 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए भी जरूरी है ये काम, पेंशन जारी रखने के लिए तुरंत करें यह प्रक्रिया

डेढ़-दो घंटे का सफर अब 40 मिनट में; भोपाल–कानपुर कॉरिडोर पर भी घटेगा यात्रा समय
मध्यप्रदेश

डेढ़-दो घंटे का सफर अब 40 मिनट में; भोपाल–कानपुर कॉरिडोर पर भी घटेगा यात्रा समय

CM Mohan Yadav: किसानों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात.. MP Farmers | Shivraj
मध्यप्रदेश

CM Mohan Yadav: किसानों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात.. MP Farmers | Shivraj

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का बड़ा दांव! क्या 360 सांसदों का समर्थन जुटा लिया? सपा के रुख पर भी नजर
नेशनल न्यूज़

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का बड़ा दांव! क्या 360 सांसदों का समर्थन जुटा लिया? सपा के रुख पर भी नजर