खिलाड़ियों को MP सरकार ने दिए 9 करोड़ 23 लाख, 134 एकड़ में बना है नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर

नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर: MP के CM मोहन यादव ने भोपाल में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया

CM MOHAN YADAV nathu barkheda sports bhopal latest news in hindi
नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसरMPDPR
Khabar Digital Desk

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के पहले चरण का विधि-विधान से पूजा कर लोकार्पण किया। यह खेल परिसर 134 एकड़ में फैला है। इसकी लागत करीब 1000 करोड़ रुपये है।

कार्यक्रम के दौरान भारत, चीन, साउथ कोरिया, जापान मलेशिया, थाईलैंड की टीमों ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम में सिगर सुखविंदर का भी अभिनंदन किया गया। इस समारोह की खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनता को भी लोकार्पण में शामिल किया।

नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर

उन्होंने एशियन गेम्स, पैरा एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से 9 करोड़ 23 लाख की राशि चैक के माध्यम से प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की। लोकार्पण समारोह के बाद सिंगर सुखविंदर ने अपने गीतों से समा बांध दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल के इतिहास में भोपाल का आज का दिन स्वर्णिम दिवस है। उन्होंने परिसर में बैठे युवाओं-खिलाड़ियों से कहा कि आप भी इस खेल परिसर के लोकार्पण में शामिल हों। आप सभी मोबाइल की टॉर्च जलाकर इसका लोकार्पण करें।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुद भी मोबाइल टॉर्च जलाकर जनता के साथ खेल परिसर का एक बार फिर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि टॉर्च की रोशनी हमारे लिए उल्लास-उमंग-उत्साह का उद्घोष करेगी। ऐसा लग रहा है जैसे देश-प्रदेश में भारत के खेलों का स्वर्णिम भविष्य दिख रहा हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेल के क्षेत्र में झंडे गाड़ रहा है।

WhatsApp Image BHOPAL

हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा भारत

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि भोपाल में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनना हमारा सौभाग्य है। भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। मध्यप्रदेश में 28 फीसदी युवा रहते हैं। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल खेलों, बल्कि हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। आज मध्यप्रदेश स्वर्णिम राज्य बनने की ओर अग्रसर है। मैं शुभकमानाएं देता हूं कि आप प्रदेश का नाम विश्व में रोशन करें।

वहीं, खेल युवा एवं कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भोपाल को खेल परिसर के रूप में बड़ी सौगात मिली है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि साल 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र हो। हमें सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनने के लिए शहर का विकास करना होगा। हमें गांव का विकास करना होगा। हर खेत-खलिहान में खुशहाली लानी होगी। हमें युवाओं को सही दिशा दिखानी होगी। इस देश को हिट करने के लिए हमें फिट होना होगा।

Athletes from Madhya Pradesh who have brought pride to the nation

प्रदेश में होगा वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर

कैबिनेट मंत्री सारंग ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री डॉ. यादव खेलों के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हम खेलों में प्रदेश कभी 17 नंबर पर थे। पर आज हम तीसरे नंबर पर हैं। अगले दो साल बाद हम देश के सबसे बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य होंगे। हर विधानसभा में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बना रहे हैं। हम मध्यप्रदेश को खेल का प्रदेश बनाना चाहता हैं।

हम देश में प्रदेश को अव्वल बनाना चाहता है। हम भोपाल को खेल की राजधानी बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में क्रिकेट स्टेडियम सेंक्शन कर दिया है। क्रिकेट स्टेडियम बनने ही वाला है। हम मैने एशियन चैंपियनशिप भी आयोजित करेंगे। हम भोपाल की हॉकी की चमक को वापस लेकर आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भविष्य में खिलाड़ी भोपाल से निकलेंगे। भोपाल में खेलों का सुंदर माहौल होगा। आज से हम इसकी शुरुआत करें। मध्यप्रदेश खेलों के मामले में बहुत आगे जाएगा। हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

राशन चाहिए तो पहले मोबाइल नंबर मिलाइए: भोपाल के 14 लाख कार्डधारकों को दिसंबर तक कराना होगा वेरिफिकेशन

about 4 hours ago

Gen-z के लिए मोनू बने मिसाल! मां की सलामती के लिए महादेव से मांगी दुआ, अब मोनू के पीछे जुड़ रहा पूरा देश!

about 4 hours ago

हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में जगह, सुनील जाखड़ संभालेंगे चार्जशीट कमेटी की कमान

about 6 hours ago

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़

about 6 hours ago

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु

about 6 hours ago

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज

about 6 hours ago

और पढ़ें

Guru Nanak Jayanti: सिख धर्म के पहले गुरु के 557वां प्रकाश पर्व पर देशभर के गुरुद्वारों में होंगे विशेष आयोजन
त्योहार

Guru Nanak Jayanti: सिख धर्म के पहले गुरु के 557वां प्रकाश पर्व पर देशभर के गुरुद्वारों में होंगे विशेष आयोजन

हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में जगह, सुनील जाखड़ संभालेंगे चार्जशीट कमेटी की कमान
पंजाब

हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में जगह, सुनील जाखड़ संभालेंगे चार्जशीट कमेटी की कमान

भगवान विष्णु की अनोखी भक्ति देख भावुक हुए महादेव जानिए बैकुंठ चतुर्दशी के पौराणिक कथा
धर्म समाचार

भगवान विष्णु की अनोखी भक्ति देख भावुक हुए महादेव जानिए बैकुंठ चतुर्दशी के पौराणिक कथा

Winter Food: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं मक्के की रोटी, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत के फायदे; जानिए खास रेसिपी
रेसिपी

Winter Food: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं मक्के की रोटी, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत के फायदे; जानिए खास रेसिपी

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़
मध्यप्रदेश

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु
मध्यप्रदेश

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती
मध्यप्रदेश

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती

साड़ी और किले से कहीं आगे, हजारों वर्ष पुरानी गुहा संस्कृति, शैल चित्रों और आध्यात्मिक चेतना का अनमोल संसार
ब्लॉग

साड़ी और किले से कहीं आगे, हजारों वर्ष पुरानी गुहा संस्कृति, शैल चित्रों और आध्यात्मिक चेतना का अनमोल संसार