रीवा में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र बचाना है तो अराजकता हटानी होगी, कांग्रेस ने 100 बार किया संविधान संशोधन

रीवा में भाजपा की पदयात्रा और जनसभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने संविधान संशोधन, आपातकाल और मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए अराजकता हटाना जरूरी है।

रीवा में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला
रीवा में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला
सुनील बंशीवाल

रीवा/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को रीवा में आयोजित भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पदयात्रा के बाद आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है तो अराजकता को हटाना होगा। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में संविधान में करीब 100 बार संशोधन किए और कई बार अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संवैधानिक व्यवस्थाओं में बदलाव किया।

मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ा भारत का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां एक गरीब परिवार में जन्मा व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद प्रधानमंत्री तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के पास है और जनता के विश्वास से ही सरकार चलती है।

कांग्रेस पर संविधान और आपातकाल को लेकर साधा निशाना

सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने अपने शासनकाल में संविधान में 100 बार संशोधन किए, जिनमें से 75 बार अपने राजनीतिक स्वार्थ को ध्यान में रखकर बदलाव किए गए। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलकर संविधान की भावना के साथ खिलवाड़ किया। मुख्यमंत्री ने धारा 370 लागू करने और डॉ. भीमराव अंबेडकर को लोकसभा चुनाव में हराने के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर कही यह बात

मतदाता सूची के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। मतदाता सूची में मृत व्यक्तियों के नाम और दोहरी प्रविष्टियां नहीं रहनी चाहिए। एक व्यक्ति का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का सही और व्यवस्थित होना बेहद जरूरी है।

11 हजार से बढ़कर 1.70 लाख रुपये हुई प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय

प्रदेश में विकास कार्यों और आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय लगभग 11 हजार रुपये थी, जो अब बढ़कर करीब 1 लाख 70 हजार रुपये हो गई है। इसी तरह प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता भी 5 हजार मेगावाट से बढ़कर 30 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों को आवास, मुफ्त राशन, गैस चूल्हा और लाड़ली बहना योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है।

राम मंदिर और चित्रकूट का भी किया जिक्र

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम और चित्रकूट की धार्मिक महत्ता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अपने वनवास का महत्वपूर्ण समय मध्यप्रदेश की धरती पर बिताया था और चित्रकूट में भी निवास किया था। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर भी सवाल खड़े किए थे।

जनता का दिल जीतना ही असली लोकतंत्र

जनसभा के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव जीतने या सरकार बनाने तक सीमित नहीं है। जनता के बीच जाकर काम करना, लोगों का विश्वास हासिल करना और उनका दिल जीतना ही लोकतंत्र की वास्तविक भावना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जनता के बीच सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, मऊगंज विधायक नरेंद्र प्रजापति सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर से नाराज कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?

about 9 hours ago

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?

about 10 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार

about 12 hours ago

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना

about 12 hours ago

थाने के अंदर मारपीट के बाद अब धर्मशाला में बाउंसरों की एंट्री! कटनी में गहराया संपत्ति विवाद, व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान

about 14 hours ago

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

about 14 hours ago

और पढ़ें

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान
अन्य खेल

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी
नेशनल न्यूज़

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर से नाराज कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?
उत्तर प्रदेश

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर से नाराज कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?
मध्यप्रदेश

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना
मध्यप्रदेश

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत