स्वास्थ्य को लेकर एक्शन में सीएम मोहन यादव: हेल्थ कमीश्नर और कलेक्टर को तत्काल फोन करके बुलाया, मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल का किया निरीक्षण, आयुक्त स्वास्थ्य, जिला कलेक्टर को तत्काल अस्पताल पहुंचने के निर्देश, सुबह मांगी रिपोर्ट..

स्वास्थ्य को लेकर एक्शन में सीएम मोहन यादव: हेल्थ कमीश्नर और कलेक्टर को तत्काल फोन करके बुलाया, मांगी रिपोर्ट
CM Mohan Yadav takes action regarding healthcare; inspects Hamidia Hospital in Bhopal
Khabar Digital Admin

भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनता के स्वास्थ्य को लेकर एक्शन में हैं। वे कहीं भी-कभी भी-किसी भी अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं। उनके इसी एक्शन की बानगी 29 नवंबर की रात दिखाई दी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। वे अचानक हमीदिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां इमरजेंसी वॉर्ड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मरीजों से संवाद किया। अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने आयुक्त स्वास्थ्य और जिला कलेक्टर को तुरंत अस्पताल आने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जांच कर सुबह तक रिपोर्ट भी देने को कहा।

मरीजों को बेहतर उपचार हो, सीएम ने दिए निर्देश

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशेष फोकस मरीजों को बेहतर उपचार और समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने पर है। हमीदिया अस्पताल में उन्होंने सिवनी के रहने वाले आदिल, नरसिंहगढ़ निवासी अमृतलाल वर्मा, ब्यावरा निवासी प्रेम यादव, भोपाल के रहने वाले कन्हैयालाल और झांसी के मऊरानीपुर के रहने वाले महेंद्र सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान वे सर्जरी वॉर्ड क्रमांक-5 में भी गए। यहां भी उन्होंने मरीजों के इलाज की पूरी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता, चिकित्सा संसाधनों, दवाइयों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यहां रजिस्टर भी चेक किए। रजिस्टर चेकिंग के दौरान उन्हें कुछ अव्यवस्था नजर आई तो उन्होंने आयुक्त स्वास्थ्य और जिला कलेक्टर को तत्काल अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए। जिसकी रिपोर्ट सुबह तक देनी होगी

दुरुस्त रहनी चाहिए अस्पतालों की व्यवस्था

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉक्टरों को मरीजों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव आया है। इन परिस्थितियों में अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। मैं यहां सहज निरीक्षण के लिए आया हूं। मैंने यहां मरीजों से मिला और उनकी परेशानियां जानी। उन्होंने कहा कि मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। हमें उम्मीद है कि सारे शासकीय विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस तरह का हमने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है, उसी तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

रात 9 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, मरीजों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

about 1 hour ago

रीठी वन परिक्षेत्र में बवाल: जंगली सूअर के शिकार मामले में पूछताछ के बाद युवक की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा!

about 1 hour ago

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मोहन यादव का औचक अस्पताल दौर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, डॉक्टरों को दिए निर्देश

about 1 hour ago

एमपी में 54 लाख छात्रों को सीएम मोहन यादव देंगे बड़ी सौगात, खातों में गणवेश के लिए 323 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांजेक्शन

about 1 hour ago

बंद खदानों के बीच रेत की खुलेआम बिक्री, राजा जगवानी बोले भ्रष्टाचारियों पर हो सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago

कागजों पर मुस्तैदी, सड़क पर खूनी खेल! कटनी में देर रात होटल के सामने चले चाकू, पुलिसिया निगरानी कटघरे में।

about 2 hours ago

और पढ़ें

रात 9 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, मरीजों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
मध्यप्रदेश

बेटी की शादी को बनाया 101 बेटियों की खुशियों का जरिया, अवस्थी परिवार ने लिया 51-51 हजार रुपए देने का संकल्प

बेटी की विदाई से पहले पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम, इंतजार करती रह गई बेटी
राजस्थान

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी